विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

पीएम मोदी के सी-प्लेन में उड़ान भरने पर लालू ने इस अंदाज में कसा तंज

लालू और उनके परिवार के ऊपर जांच एजेंसियों का शिकंजा जैसे-जैसे कसता जा रहा है, लालू उतने ही कड़े तेवर में बीजेपी और पीएम मोदी पर हमले तेज करते जा रहे हैं.

पीएम मोदी के सी-प्लेन में उड़ान भरने पर लालू ने इस अंदाज में कसा तंज
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
  • लालू ने कहा, पीएम मोदी को जमीन खोने का अहसास हो गया
  • 'जब जमीन नहीं रहती है तो पानी और आसमान ही बचता है'
  • 'गुजरात की जनता सोच-समझकर फैसला करें'
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव भले ही गुजरात में विधानसभा चुनाव का प्रचार करने नहीं गए, लेकिन वे बिहार से ही गुजरात की जनता को सोच-समझकर वोट देने की अपील कर रहे हैं और उनके निशाने पर होते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. मंगलवार को पीएम मोदी के सी-प्लेन की यात्रा पर लालू ने तंज कसते हुए कहा कि जमीन अब खत्म हो गई है तो पानी और आसमान ही बचता है. गुजरात चुनावों के बारे में लालू ने मंगलवार को दो ट्वीट किए. पहले ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात में सी-प्लेन के जरिये यात्रा करने पर कहा कि मोदी को अब जमीन खोने का अहसास हो गया है. उन्होंने कहा, जब जमीन नहीं रहती है तो पानी और आसमान ही बचता है. बता दें कि मंगलवार को गुजरात में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती नदी से सी-प्लेन में सवार होकर मेहसाना जिले के धरोई बांध के लिए सुबह उड़ान भरी और फिर सड़क मार्ग से बनासकांठा जिले गए, जहां उन्होंने अंबाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी बैठे पानी पर उतरने वाले सी-प्लेन में, जानिए क्या है इसकी खासियत और कीमत

लालू ने एक अन्य ट्वीट में गुजरात चुनाव को लेकर वहां के मतदाताओं से अपील की है कि अपना मत देने से पहले सोचें, समझें और फिर फैसला करें. उन्होंने लिखा, 'जीएसटी, नोटबंदी, कालाधन, विकास, आदर्श गांव, स्मार्ट सिटी, बुलेट ट्रेन, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान और कृषि पर बात क्यों नहीं कर रहे? सोचिए, समझिए और फैसला कीजिए.'

यह भी पढ़ें : लालू का दावा, गुजरात चुनाव के पहले दौर में वोटरों ने कांग्रेस के लिए किया भारी मतदान

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे लालू इन दिनों सोशल मीडिया के जरिये केंद्र और बिहार सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं.

VIDEO : लालू ने कहा, राहुल के नेतृत्व में ही यूपीए के सभी दल लोकसभा चुनाव लड़ेंगे
लालू और उनके परिवार के ऊपर जांच एजेंसियों का शिकंजा जैसे-जैसे कसता जा रहा है, लालू उतने ही कड़े तेवर में बीजेपी और पीएम मोदी पर हमले तेज करते जा रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com