राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
पटना:
राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू यादव गुजरात के पाटीदारों के समर्थन में खुलकर आगे आए हैं. लालू ने रविवार को अपनी पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि पाटीदार नेता हार्दिक पटेल चूंकि भाजपा को चुनौती दे रहे हैं, इसलिए उनकी कथित सेक्स सीडी जारी की गई. लालू ने अपने भाषण में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार केवल अपने विरोधियों के बाल-बच्चों को निशाने पर रखकर उनके खिलाफ जांच एजेंसी लगाकर उन्हें परेशान करती है. उन्होंने कहा, लेकिन वक्त बदलता है और ये सच भाजपा के नेताओं को समझना चाहिए कि आज जो वो अपने विरोधियों के साथ कर रहे हैं, वो भविष्य में उनके खिलाफ भी हो सकता है.
यह भी पढ़ें : बिहार : पैक्स में आरक्षण के मुद्दे पर लालू यादव ने दिया यह बयान
लालू ने कहा कि रविवार को हार्दिक पटेल से उनकी बात हुई. लालू के अनुसार तेजस्वी और मीसा भारती, हार्दिक के साथ संपर्क में रहते हैं. लालू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जेडीयू केवल पाटीदार वोटों का बिखराव करने के लिए वहां चुनाव में उम्मीदवार देगी. लालू ने नीतीश से पूछा कि आखिर केंद्र से प्रधानमंत्री द्वारा घोषित पैकेज का कितना पैसा मिला, यह उन्हें लोगों को बताना चाहिए.
VIDEO : लालू ने सृजन घोटाले को लेकर नीतीश सरकार पर साधा निशाना
लालू ने मीडिया का भी जिक्र किया और कहा कि जहां अमेरिका में मीडिया राष्ट्रपति ट्रंप की खामियां निकालने में लगी रहती है, वहीं अपने देश में केंद्र सरकार के दबाब में मीडिया विपक्ष की गलतियां निकालने में लगा है. उन्होंने खास तौर पर भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के खिलाफ 'द वायर' के खुलासे की चर्चा की और कहा कि इस मामले में मानहानि का मुकदमा कर डराने की कोशिश की गई. उसके बाद जिस पत्रकार ने लिखा, उसका चरित्र हनन किया जाने लगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lalu Prasad Yadav, Hardik Patel