विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

लालू यादव ने कहा, अब BJP से सीधी लड़ाई, नीतीश का चैप्टर क्लोज

राजद के खुले अधिवेशन में लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर हमला बोला

लालू यादव ने कहा, अब BJP से सीधी लड़ाई, नीतीश का चैप्टर क्लोज
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
  • लालू ने साधा नीतीश और बीजेपी पर निशाना
  • उन्होंने कहा कि नीतीश का चैप्टर अब क्लोज है
  • लालू ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को ठगने काम किया है
पटना: राजद के खुले अधिवेशन में लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश को ठगने का काम कर रहे हैं. लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला किया और कहा कि ये लोग लालू प्रसाद के नाम से राजनीति करते हैं, इनका चैप्टर अब खत्म है.

यह भी पढ़ें: नित्यानंद राय के बयान पर निशाना साधते वक्त पीएम मोदी को ये क्या कह गईं राबड़ी देवी

लालू प्रसाद यादव जल्द ही मंडल कमीशन पर किताब लिखेंगे. इस किताब के जरिए उन्होंने बहुत सारी बातों का खुलासा करने की बात कही. उन्होंने कहा, “इस किताब से बताया जायेगा कि नरेंद्र मोदी ने देश को किस तरह ठगने का काम किया. वे किसानों से लेकर आम लोगों को ठग रहे हैं. किताब में आरएसएस का भी खुलासा किया जायेगा. वे हमसे आंख नहीं मिला सकते हैं. उनका विदेश से पैसा लाने का वादा कहां गया? कालाधन के नाम पर लोगों को झांसा दे रहे हैं, अब जनता सबकुछ समझ चुकी है.”

यह भी पढ़ें: लालू प्रसाद यादव की 10वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हुई विधिवत ताजपोशी

लालू ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा, “नीतीश का नाम भी लेना हम पसन्द नहीं करते. उनका चैप्टर अब क्लोज हो गया है, नीतीश नरेंद्र मोदी से डर गया है. जेडीयू में 4 गाडीहन्दा है और बीजेपी में हथकटवा ने अवतार लिया है. सुबह उठते इसका प्रवक्ता गाली देना शुरू कर देता है. जिसको भी राजनीति करनी है उसको लालू और तेजस्वी को गाली देना है.” 

यह भी पढ़ें: लालू पर जेडीयू का पलटवार, कहा- लोगों को गाय से नहीं 'चारा खाने वालों' से लगता है डर

लालू ने अपने मजेदार अंदाज में अधिवेशन के बीच-बीच में लोगों का खूब मनोरंजन भी किया. लालू ने अपने ही उपर चुटकी लेते हुए लोगों को खूब हंसाया. उन्होंने कहा, “बेउर जेल बनवाया तो हम ही जेल चले गए, रांची जेल बनवाया तो हम ही जेल चले गए.” इन दिनों चूहों पर भी खूब बयानबाजी शुरू है. इस पर लालू ने इंग्लिश बोलकर सफाई दी और कहा चूहे दो प्रकार के होते है एक काला चूहा और दूसरा भूरा चूहा. हमने कभी नहीं कहा की भूरा बाल साफ करो. 

VIDEO: नीतीश कुमार की मर्ज़ी से मुख्यमंत्री नहीं बनेगा तेजस्वी: लालू
साथ ही लालू यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लालू यादव की खाटी सरकार बनाओ, हम बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Prasad Yadav, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com