विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

लालू यादव की रैली में कांग्रेस की ओर से गुलाम नबी आजाद कर सकते हैं शिरकत

आरजेडी नेता लालू यादव की पटना में रविवार को होने वाली 'भाजपा भगाओ रैली' में भागीदारी को लेकर कांग्रेस में असमंजस

लालू यादव की रैली में कांग्रेस की ओर से गुलाम नबी आजाद कर सकते हैं शिरकत
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की पटना में होने वाली रैली में कांग्रेस की ओर से गुलाम नबी आजाद के भाग लेने की संभावना है.
  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी या राहुल गांधी रैली में नहीं लेंगे भाग
  • लालू यादव और उनके बेटे पर भ्रष्टाचार के आरोप
  • कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधि भेजने का रास्ता अपनाया जाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: आरजेडी नेता लालू यादव की पटना में रविवार को होने वाली 'भाजपा भगाओ रैली' में शिरकत को लेकर कांग्रेस में असमंजस की स्थिति बनी रही है. इसमें सोनिया गांधी या राहुल गांधी के भाग लेने की संभावना अब नहीं है. फिलहाल लालू की इस रैली में कांग्रेस की ओर से गुलाम नबी आजाद के प्रतिनिधित्व करने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें : बिहार में लालू यादव की 'भाजपा भगाओ रैली' को लेकर कांग्रेस में क्यों है असमंजस...

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आरजेडी और उसकी रैली को समर्थन दे रही है लेकिन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी या उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हिस्सा लेने की संभावना नहीं है.

VIDEO : लालू और शहाबुद्दीन के संबंध


एक वरिष्ठ पार्टी नेता ने बताया, ‘‘कांग्रेस आरजेडी का समर्थन करती है और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद 27 अगस्त को पटना में आयोजित लालू प्रसाद की रैली में हिस्सा लेंगे.’’ राहुल गांधी ने इससे पहले पटना की रैली में हिस्सा लेने का संकेत दिया था लेकिन विश्लेषकों की राय में रैली में उनकी उपस्थिति से कई पहलू पर फर्क पड़ता क्योंकि लालू और उनके बेटे पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com