विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ कि छात्रों ने प्रिंसिपल का ही फोड़ डाला सिर, सिवान के नवोदय स्कूल में हंगामे के बाद सुरक्षा कड़ी

बिहार के सिवान स्थित नवोदय स्थित स्कूल में असेंबली के दौरान कुछ छात्रों ने प्रिंसिपल पर ही हमला कर दिया. इस हमले में प्रिंसिपल का सिर फूट गया.

ऐसा क्या हुआ कि छात्रों ने प्रिंसिपल का ही फोड़ डाला सिर, सिवान के नवोदय स्कूल में हंगामे के बाद सुरक्षा कड़ी
  • बिहार के सीवान में जवाहर नवोदय स्कूल के प्रिंसिपल नसीम अहमद पर छात्रों ने असेंबली के दौरान हमला किया था
  • प्रिंसिपल का सिर फूट गया है और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है
  • अनुशासन संबंधी नियमों को लेकर छात्रों और स्कूल प्रबंधन के बीच कई दिनों से तनाव की स्थिति थी
सिवान:

बिहार के सिवान में जवाहर नवोदय स्कूल में शुक्रवार को असेंबली के दौरान छात्रों ने प्रिंसिपल पर ही हमला कर दिया. इस हमले में प्रिंसिपल बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि स्कूल प्रिंसिपल नसीम अहमद का सिर फूट गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रिंसिंपल का कहना है कि अनुशासन को लेकर लाए गए नियमों को लेकर कई दिनों से कुछ छात्रों में नाराजगी थी.

प्रिंसिपल नसीम अहमद ने बताया कि स्कूल में बुधवार देर रात से छात्रों और स्कूल मैनेजमेंट के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी. अनुशासन पर बने नियमों को लेकर कुछ छात्र नाराज थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को पुलिस भी यहां आई थी और मामले को शांत कराने की कोशिश की थी.

Latest and Breaking News on NDTV

मामले को लेकर जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने स्कूल के माहौल को शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन भी किया था. बावजूद इसके शुक्रवार की सुबह असेंबली के दौरान छात्रों के एक समूह ने अचानक प्रिंसिपल पर हमला कर दिया. घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल को स्कूल परिसर में तैनात कर दिया गया. जिला पदाधिकारी खुद विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. एहतियातन कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी छात्रों को घर भेजने का आदेश दिया गया और स्कूल में भी अगले आदेश तक पढ़ाई-लिखाई बंद कर दी गई है.

प्रिंसिपल नसीम अहमद ने बताया कि स्कूल में अनुशासन कायम रखने को लेकर कुछ छात्र पिछले तीन दिनों से हंगामा कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ छात्र स्कूल में तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे. फिलहाल पूरे स्कूल कैंपल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

लेखक के बारे में
img
abhishek Upadhyay
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Student Attacks Principal, Jawahar Navoday School, Bihar News, Students Attacked School Principal In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com