विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2020

RJD नेता तेजस्वी यादव का बड़ा वादा- सरकार बनी तो हर नौकरी में बिहार के लोगों को...

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav,) ने यह भी वादा किया कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को जनादेश मिला तो सरकारी नौकरियों में 85 फीसदी सीटें बिहार के लोगों के लिए आरक्षित की जाएगी.

RJD नेता तेजस्वी यादव का बड़ा वादा- सरकार बनी तो हर नौकरी में बिहार के लोगों को...
'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव.
  • चुनाव से तेजस्वी यादव ने किया बड़ा वादा
  • सरकार बनी तो हर नौकरी में 85% आरक्षण
  • बेरोजगारी हटाओ यात्रा निकाल रहे तेजस्वी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. वोटरों को लुभाने के लिए एक से एक  लोकलुभावन वादे किए जा रहे हैं. हर दल चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रहे हैं. विपक्षी दल के नेता और राजद (RJD) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने 'बेरोजगारी हटाओ' यात्रा की शुरुआत की है. साथ ही तेजस्वी यादव ने यह भी वादा किया कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को जनादेश मिला तो सरकारी नौकरियों में 85 फीसदी सीटें बिहार के लोगों के लिए आरक्षित की जाएगी.

JDU विधायक ने बेरोजगारी और पलायन को लेकर अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया, तेजस्वी यादव की तारीफ की

इस यात्रा की शुरुआत के लिए पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. ऐसा पहली बार हुआ जहां  लालू यादव का भी चेहरा नदारद रहा. साथी ही भाषण में यह संदेश भी दिया गया कि पार्टी में अब सर्वेसर्वा तेजस्वी ही हैं. तेजस्वी ने अपने भाषण में एक बार फिर दोहराया कि दलित, अति पिछड़ा समाज को अधिक से अधिक जोड़ा जाए. विधानसभा सत्र के दौरान यात्रा शुरू करने को लेकर तेजस्वी ने सफाई दी कि वो सदन में भी मौजूद रहेंगे और साथ-साथ जिलों का दौरा भी करेंगे.

तेजस्वी यादव ने पूरे बिहार में ‘बेरोजगारी हटाओ यात्रा' करने की घोषणा की

हालांकि अपने भाषण में उन्होंने कई सारे आंकड़ें भी पेश किए, जिससे राज्य में वर्तमान में बदहाल स्थिति का दृश्य पेश हो सके. उन्होंने अपने भाषण में नीतीश कुमार को निशाने पर रखते हुए कहा कि आप करोड़ों युवाओं को रोज़गार दे दीजिए और मैं अपनी यात्रा स्थगित कर देता हूं नहीं तो आप मेरी यात्रा को समर्थन दीजिए. इसके अलावा उन्होंने नए नागरिकता कानून, एनपीआर और एनआरसी पर विरोध जारी रखने का ऐलान किया. माना जा रहा है कि सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में राजद इस मुद्दा बनाकर हंगामा भी कर सकता है.

क्या है तेजस्वी यादव की 'हाईटेक बस' यात्रा का पूरा विवाद?

इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पूछा कि जिस शासनकाल में विकास ठप्प कर घोटाले, बेरोजगारी और पलायन को चरम पर पहुंचाया, लेकिन पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद ने परिवार के सभी सदस्यों की बेरोजगारी दूर कर ली. कम पढ़े-लिखे तेजस्वी प्रसाद यादव बिना किसी नौकरी-व्यवसाय के 29 साल की उम्र में 54 बेनामी सम्पत्ति के मालिक बन गए. लालू प्रसाद ने चपरासी-पोर्टर जैसी नौकरी लेने के बदले लोगों की जमीन लिखवाई. बेरोजगारी यात्रा में राजद आम युवाओं को बेरोजगारी दूर करने का कौन-सा नुस्खा बतायेंगे? राजद ने महागठबंधन के घटक दलों की राय लिए बिना अपना सीएम चेहरा घोषित किया, अकेले ही संविधान बचाओ यात्रा निकाली और बिना समर्थक दलों को साथ लिए बेरोजगारी हटाओ यात्रा की घोषणा कर दी. जो घटक दलों को पिछलग्गू बनाने पर तुले हैं, वे मिलकर चुनाव क्या लड़ेंगे? रोजगार और हुनर को लेकर कोई दृष्टि नहीं, वे इस मुद्दे पर केवल राजनीतिक नौटंकी ही कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com