आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी से पहले जिस फ्रेंचाइजी की सबसे अधिक चर्चा हो रही है वो है मुंबई इंडियंस. मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स से अर्शदीप सिंह से ट्रेड कर लिया है. ऐसे में फ्रेंचाइजी को एक नए कप्तान की जरूरत होगी और खबरें हैं कि पांच बार की चैंपियन एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम की समान सौंप सकती है. हालांकि मुंबई इंडियंस के पास जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा जैसा युवा खिलाड़ी जरूर हैं. इन चर्चाओं के बीच एक मिचेल सैंटनर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे आईपीएल 2027 से जोड़कर देख रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. दावा है कि यह मंगलवार को हैमिल्टन में बारिश की वजह से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच के रद्द होने के बाद शूट किया गया था. इस वीडियो में रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर का अभिवादन करते हुए "हाय, मिची" कहते नजर आते हैं. इसके जवाब में सेंटनर कहते हैं,"हेलो, स्किपर."
Rohit Sharma - Hey, Mitchi Mitchell Santner - Hello, Skipper Rohit Sharma - "Thanks, man https://t.co/rWeAoNl73O
— The Chakra (@thchakraindia) November 10, 2026
फिलहाल रोहित न तो भारतीय टीम के कप्तान हैं और न ही मुंबई इंडियंस के. सेंटनर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हैं. वे इस टीम से तब जुड़े थे जब हार्दिक पांड्या कप्तान थे. सेंटनर की इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा है.
वहीं इस चर्चाओं के बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस बात पर जोर दिया कि आईपीएल 2027 नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज के फैसले, हार्दिक पांड्या के संभावित ट्रेड के इर्द-गिर्द घूमेंगे. हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स में भेजने की तैयारी है, जिसके बदले में अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में आ सकते हैं. 2024 में मुंबई इंडियंस में अपनी वापसी के बाद से, हार्दिक टीम को फाइनल तक पहुंचाने में नाकाम रहे हैं.
जियोस्टार से बातचीत में, चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के रिटेंशन फैसलों और हार्दिक से जुड़े संभावित ट्रेड के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा,"अगर पिछले सीजन में सब कुछ ठीक रहा होता, तो उनकी टीम को देखकर लगता कि 'कुछ भी बदलने की क्या जरूरत है?' उनके पास सही संतुलन है, अनुभव है और आक्रामक क्षमता भी है. तो फिर बदलाव क्यों?"
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा,"हो सकता है कि उन्हें किसी भारतीय स्पिनर या तेज गेंदबाज की जरूरत हो, जो उन्हें मिल भी जाएगा. लेकिन उन्हें बस इतना ही करने की जरूरत थी. हालांकि, अभी सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर हो रही है. मुंबई इंडियंस के लिए रिटेंशन और रिलीज से जुड़े फैसले यहीं से शुरू होंगे, क्योंकि ऐसे खिलाड़ी आसानी से नहीं मिलते. लेकिन क्या हो अगर उनकी जगह आपको दो खिलाड़ी मिल जाएं?"
इसके अलावा, चोपड़ा का मानना है कि मुंबई इंडियंस को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को भी रिलीज कर देना चाहिए, जिनका 2026 का सीजन टीम के लिए काफी खराब रहा था. 2026 में बोल्ट ने 5 मैचों में 94 की औसत से केवल 2 विकेट लिए थे.
आकाश चोपड़ा ने कहा,"5 मैच, 2 विकेट, प्रति ओवर 11.5 रन. इससे साफ है कि ट्रेंट बोल्ट को रिलीज कर देना चाहिए. 12.5 करोड़ रुपये एक बड़ी रकम है, और इसके बदले में आपको कई खिलाड़ी मिल सकते हैं, जिससे शायद आपको बाकी खिलाड़ियों को रिलीज करने की जरूरत भी न पड़े." "हार्दिक पांड्या के मामले में 'ट्रेड' होगा. यह 'रिलीज़' या 'रिटेन' करने का सवाल नहीं है. इसलिए, अगर उनके बदले में आपको दूसरे खिलाड़ी नहीं मिल पाते हैं, तो आपको हार्दिक पांड्या को रिटेन करना ही होगा. इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन ट्रेंट बोल्ट के मामले में, मुझे नहीं लगता कि कोई उलझन है. उन्हें रिलीज़ ही किया जाना चाहिए."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं