- लू से सिर्फ शनिवार में 40 लोगों की मौत
- प्रभावितों का तेजी से हो रहा इलाज
- 4 लाख रुपए मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा
बिहार में लू लगने की वजह से शनिवार को 40 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई प्रभावित लोगों को गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है. भर्ती कराए गए लोगों में से ज्यादातर वृद्ध महिलाएं और पुरुष शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक मरने वाले 40 लोगों में से 14 गया से और 27 लोग औरंगाबाद से हैं. गया के मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लू का शिकार हुए लोगों का इलाज युद्ध स्तर पर जारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लू लगने से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है और चार-चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है.
अमेरिकन बॉर्डर पर बच्ची को लगी लू, मां लेने गई थी पानी और फिर...
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ हैं. साथ ही उन्होंने पूरे बिहार में इस भीषण गर्मी एवं लू के मद्देनज़र जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने इससे प्रभावित लोगों के लिए शीघ्र हर संभव चिकित्सीय सहायता की व्यवस्था करने को कहा है और जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना की है.
केरल एक्सप्रेस में सवार 4 यात्रियों की भीषण गर्मी से यूपी के झांसी में मौत, रेलवे करेगी जांच
गया के जिलाधिकारी अभिषेक कुमार प्रभावित लोगों को देखने अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि मृतकों के आश्रितों को 44 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाने की सरकार ने घोषणा की है. यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी. अभिषेक ने कहा है कि कोई भी अति आवश्यक कार्य ना हो तो कड़ी धूप में बाहर ना निकलें. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से सभी प्राथमिक सुविधाएं साथ रखें.
दिल्ली के अस्पतालों में गर्मी संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को एक्स्ट्रा बेड लगाने का निर्देश दिया है. साथ ही इस आपदा की स्थिति में रेजिडेंट डॉक्टर्स को भी इस काम में लगाया गया है.
वीडियो: दुनिया में सबसे गर्म हिंदुस्तान!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं