विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2017

हार्दिक पटेल के 'लालटेन' थामने पर तेजस्वी यादव ने यह कहा...

पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर ट्वीट की. इसमें उन्होंने हाथ में जलती लालटेन ले रखी है.

हार्दिक पटेल के 'लालटेन' थामने पर तेजस्वी यादव ने यह कहा...
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने हाथ में लालटेन लिए एक फोटो ट्वीट किया था.
  • हार्दिक ने हाथ में लालटेन लिए हुए एक फोटो ट्वीट किया
  • हार्दिक ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए फोटो किया था ट्वीट
  • उन्होंने लिखा, 'आज मैं गांव आया हूं, लेकिन, बिजली चली गई
पटना: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात में बिजली की समस्या को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए हाथ में 'लालटेन' पकड़ी और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तुरंत इस 'लालटेन' को परोक्ष रूप से अपनी पार्टी राजद के चुनाव चिन्ह से जोड़ते हुए हार्दिक को नफरत के खिलाफ मोहब्बत की लालटेन जलाते रहने की सलाह दे दी. यह भी पढ़ें : गुजरात चुनाव के नतीजों के बीच बोले हार्दिक पटेल, जब ATM हैक हो सकता तो EVM क्‍यों नहीं

पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर ट्वीट की. इसमें उन्होंने हाथ में जलती लालटेन ले रखी है. इस तस्वीर को उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आज मैं अपने गांव आया हूं, लेकिन, गांव में बिजली चली गई तो मैंने लालटेन जलाई और अंधेरा दूर किया. बहुत काम आती है लालटेन, आज पता चला!'

यह भी पढ़ें : हार्दिक पटेल : भाषणों में ठाकरे तो पहनावे में केजरीवाल से प्रभावित
​   इस ट्वीट को राजद नेता तेजस्वी ने रिट्वीट करते हुए लिखा, 'हार्दिक भाई, नफरत के खिलाफ मोहब्बत की लालटेन जलाते रहना है. अन्याय के अंधेरों के खिलाफ न्याय का प्रकाश फैलाना है. डटकर लड़ना और लड़कर जीतना है. नौजवान हैं, संघर्ष के सिवाय करना क्या है?'

VIDEO : जब ATM हैक हो सकता तो EVM क्‍यों नहीं: हार्दिक पटेल


हार्दिक पटेल पाटीदारों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे हैं. उनके निशाने पर भाजपा है और उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया था. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Patel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com