विज्ञापन

मधुबनी में एक ही परिवार के 5 बच्चों की डूबने से मौत, JCB से खोदे गए गड्ढे में कर रहे थे स्नान

मधुबनी में तालाब जैसे गड्ढे में नहाने गए एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत हो गई है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

मधुबनी में एक ही परिवार के 5 बच्चों की डूबने से मौत, JCB से खोदे गए गड्ढे में कर रहे थे स्नान
एक ही परिवार के 5 बच्चे की मौत (IANS)
Bihar News:

बिहार के मधुबनी जिले में हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे नहाने के लिए तालाब गए थे. लेकिन वापस नहीं लौटे. घटना मधुबनी जिले के पतोना थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि यहां बुधवार (3 मई) को एक तालाब जैसे गड्ढे में बच्चे स्नान कर रहे थे. लेकिन इसी दौरान गहरे पानी में जाने के बाद 5 बच्चे उसमें डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई. एक ही परिवार के पांचों बच्चे थे. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.

एक-एक कर डूबते गए बच्चे

घटना के बाद पुलिस ने बताया कि केरवार गांव में 5 बच्चों के डूबने की घटना सामने आया है. उन्होंने बताया कि गांव के पास खेत में जेसीबी से एक गड्ढा खोदा गया था, जिसमें बारिश का पानी भरा था. इस गड्ढे के पानी में बच्चे नहाने गए थे. नहाने के दौरान बच्चे आगे बढ़ते गए और उन्हें गहराई का पता नहीं चल पाया. गहरे पानी में जाते ही एक-एक कर बच्चे डूबते चले गए.

घटना के बात इसकी खबर आग की तरह चारों तरफ फैल गई. सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और राहत बचाव का काम भी शुरू किया गया. लेकिन तब तक पांचों बच्चों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने सभी पांचों बच्चों के शव को बरामद कर लिया है. 

परिवार में मच गई चीख पुकार

बताया जा रहा है कि सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं. एक ही परिवार के 5 बच्चे की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया. वहीं परिवार में चीख पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने बच्चों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग से उचित सरकारी सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिया है. साथ ही परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.

हालांकि ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि तालाब जैसे गड्ढे खोदे गए है. लेकिन यहां पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है. कम से कम यहां चेतावनी का बोर्ड लगाया जाना चाहिए था.

यह भी पढ़ेंः जहानाबाद में मनरेगा में महा-फर्जीवाड़ा, कागज पर बही विकास की गंगा और डकार गए करोड़ों रुपये

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Madhubani News, Child Sink In The Drain, Bihar News, Pond Accident, Madhubani Bihar
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com