विज्ञापन

गुरुग्राम से झज्जर तक बनेगा फोरलेन हाईवे, दिल्ली-जयपुर और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे तक मिलेगी तेज रफ्तार

बिलासपुर से कुलाना तक फोरलेन सड़क का विस्तार किया जाएगा. पटौदी शहर के फ्लाईओवर और हेली मंडी में रेलवे ओवरब्रिज को भी फोरलेन किया जाएगा. इसे नेशनल हाईवे की तर्ज पर बनाया जाएगा.

गुरुग्राम से झज्जर तक बनेगा फोरलेन हाईवे, दिल्ली-जयपुर और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे तक मिलेगी तेज रफ्तार
हरियाणा में जल्द बनेगी फोरलेन सड़क.
AI ग्राफिक इमेज
  • हरियाणा में बिलासपुर से झज्जर के कुलाना तक लगभग 26 किलोमीटर लंबी टू लेन सड़क को फोर लेन किया जाएगा
  • फोर लेन सड़क परियोजना के लिए कुल 555.83 करोड़ रुपये का फंड राज्य सरकार ने मंजूर किया है
  • पटौदी शहर में फ्लाईओवर और हेली मंडी रेलवे ओवरब्रिज को भी चौड़ा कर चार लेन किया जाएगा

हरियाणा में सड़क नेटवर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. कई रास्ते टू लेन से फोर लेन किए जा रहे हैं. राज्य में नई फोर लेन सड़क बनने जा रही है. इसका डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है. गुरुग्राम के बिलासपुर से झज्जर के कुलाना तक सड़क फोरलेन की जाएगी.बिलासपुर से कुलाना करीब 26 कलोमीटर लंबी  टू लेन सड़क को अपग्रेड कर फोरलेन किए जाने से दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे का सफर बहुत ही आसान हो जाएगा.

555.83 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क

फिलहात सड़क टू लेन होने से यहां पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है.यह सड़क फोरलेन बनने के बाद इस पर वाहन फर्राटे से दौड़ेंगे और ट्रैफिक का दबाव भी कम होने की उम्मीद है.  फोरलेन सड़क बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के तहत पटौदी शहर में फ्लाईओवर बनाने के साथ ही हेली मंडी में मौजूदा टू लेन रेलवे ओवरब्रिज को चार लेन बनाया जाएगा. बता दें कि यह रेलवे ओवरब्रिज हेली मंडी में रेलवे क्रासिंग संख्या 45-ए पर मौजूद है. इस फोरलेन सड़क प्रोजेक्ट के लिए सरकार की तरफ से कुल 555.83 करोड़ रुपये का फंड मंजूर कर लिया गया है. 

बिलासपुर से कुलाना तक फोरलेन होगी सड़क

लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा के मुताबिक, बिलासपुर से कुलाना तक फोरलेन सड़क का विस्तार किया जाएगा. पटौदी शहर के फ्लाईओवर और हेली मंडी में रेलवे ओवरब्रिज को भी फोरलेन किए जाना शामिल है. इस फोरलेन को नेशनल हाईवे की तर्ज पर बनाया जाएगा. इसके बनने से वाहन बिना किसी बाधा के फर्राटा भरेंगे. इससे आवाजाही में समय कम लगेगा.  इस सड़क के अपग्रेड होने से आम लोगों के साथ ही व्यापारियों और किसानों को भी सीधा फायदा पहुंचेगा.साथ ही  गुरुग्राम और झज्जर के बीच कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो जाएगी.

हेली मंडी में ओवरब्रिज होगा फोरलेन

हेली मंडी में ओवरब्रिज बनाने के फैसले का साल 2023 में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने विरोध किया था. वे सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ थे. लेकिन अब इस काम को मंजूर दे दी गई है.दरअसल स्थानीय लोग स बात से डरे हुए थे कि सड़क अगर चौड़ी होगी तो उनके मकान और दुकानें इससे प्रभावित होंगे. उस समय स्थानीय विधायक ने उनको ये श्वासन दिया था कि यहां पर कोई अतिरिक्त ओवरब्रिज नहीं बनेगा. जमीन अधिग्रहण के समय भी व्यापारियों से बात की जाएगी. अब  दो लेन वाले ओवरब्रिज को चार लेन किए जाने को मंजूरी दी गई है. इसके लिए जमीन का अधिग्रहण कब तक किया जाएगा ये अब तक साफ नहीं हो सका है.

ये भी पढ़ें-मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट पर बनेंगे 14 सब स्टेशन, पहला गुजरात में तैयार, साबरमती, भरूच तक कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Infrastructure, Road Construction, DPR Approval, Road Construction Costs, Jhajjar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com