विज्ञापन

मोहर्रम पर दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, कटिहार में दिखी ह्यूमन चेन

बिहार के कटिहार में मोहर्रम पर मुस्लिम युवकों ने मंदिरों की सुरक्षा के लिए ह्यूमन चेन बनाई. इस सराहनीय पहल से शरारती तत्वों पर रोक लगी और जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

मोहर्रम पर दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, कटिहार में दिखी ह्यूमन चेन
मंदिरों की सुरक्षा के लिए मुस्लिम युवकों ने बनाई ह्यूमन चेन

बिहार के कटिहार में मोहर्रम के मौके पर एक खास तस्वीर देखने को मिली, जो हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बन गई. दरअसल शहर में अलग-अलग इलाकों से ताजिया निकाले गए. ताजिए के रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों की सुरक्षा में मुस्लिम युवकों ने एक-दूसरे के हाथ पकड़कर ह्यूमन चेन बनाई. इस तरह जुलूस को शांति पूर्वक निकाला गया, तोकि मोहर्रम के मौके पर कोई शरारती तत्व शरारत न कर सके.

मुस्लिम युवकों ने बनाई ह्यूमन चेन

मंदिरों की सुरक्षा के लिए ह्यूमन चेन बनाने वाले मुस्लिम युवकों ने कहा कि कटिहार हमेशा शांति की मिसाल रहा है और हम सभी हिन्दू-मुस्लिम मिलकर एक साथ मोहर्रम को भाईचारे के साथ मनाते है. इसलिए हम लोग सोहार्द की मिसाल दे रहे है.

कटिहार में मोहर्रम से पहले मिले थे 5 सुतली बम

मोहर्रम से ठीक पहले बिहार के कटिहार जिले में विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया. कोढ़ा प्रखंड के कोलासी पुलिस शिविर क्षेत्र के मथुरा पंचायत में एक दुकान के बाहर से पुलिस ने पांच जिंदा सुतली बम बरामद किए. 

जानकारी के अनुसार, मथुरा पंचायत स्थित ‘कमला जनरल स्टोर' के सामने कोल्ड ड्रिंक के एक कैरेट में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना मिलते ही कोलासी शिविर प्रभारी सरवन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया. सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को तुरंत वहां से हटाया गया.

पुलिस ने जांच के दौरान कोल्ड ड्रिंक के कैरेट से पांच सुतली बम बरामद किए और उन्हें सुरक्षित रूप से कब्जे में ले लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया, जिसने बमों को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया की.

यह भी पढ़ें: मोहर्रम से पहले कटिहार को दहलाने की थी साजिश? कोल्ड ड्रिंक के कैरेट में मिले जिंदा बम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katihar, Katihar Accident News, Katihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com