विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2019

क्या बिहार के मंत्री अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी नहीं सुनते? इस बात से उठ रहे सवाल...

बिहार में 'चमकी' बुखार से 47 बच्चों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री को अब तक मुजफ्फरपुर का दौरा कर इसका जायजा लेने का समय ही नहीं मिला है.

क्या बिहार के मंत्री अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी नहीं सुनते? इस बात से उठ रहे सवाल...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. (फाइल फोटो)
पटना:

उत्तर बिहार में हर साल गर्मियों में 'चमकी' यानी दिमागी बुखार (एईएस) बच्चों पर काल बनकर टूटती है. इस बार भी मुजफ्फरपुर जिले में यह बीमारी खतरनाक रूप धारण कर चुकी है. बीते एक हफ्ते के भीतर 'चमकी' बुखार से 47 बच्चों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, लेकिन बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को अब तक मुजफ्फरपुर का दौरा कर इसका जायजा लेने की फुरसत नहीं है. इन सबके बीच सवाल यह उठता है कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके मंत्रिमंडल के सदस्य गंभीरता से नहीं लेते हैं? क्योंकि ख़ुद नीतीश कुमार मस्तिष्क ज्वर से बच्चों की हो रही मौत की रोकथाम के बारे में कई बार बोल चुके हैं और इस पर चिंता जता चुके हैं, लेकिन उन्हीं के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को अभी तक मुजफ्फरपुर जाने का समय नहीं मिला है.

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के ट्विटर अकाउंट के अनुसार गुरुवार को पूरे दिन वह दिल्ली भाजपा कार्यालय में पार्टी की बैठक में शामिल हुए. मंगल पांडेय झारखंड और हिमाचल के प्रभारी हैं और पार्टी संगठन में उनका क़द लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से और बढ़ा है. 

उनके ट्विटर अकाउंट से यह भी मालूम चलता है कि बुधवार को वह बिहार के छपरा में एक धन्यवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, लेकिन मुज़फ़्फ़रपुर जाने का उन्हें समय नहीं मिला. हालांकि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम के बाद मंगल पांडेय ने इस बीमारी और हो रही मौतों पर पत्रकारों को बाइट जरूर दिया था, लेकिन भाजपा के नेता भी मानते हैं कि पटना से 60 किलोमीटर मुज़फ़्फ़रपुर जाकर ख़ुद से स्थिति का जायज़ा ना लेना दर्शाता है कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री विभाग के कार्यक्रम से ज़्यादा पार्टी के कार्यक्रम को महत्व देते हैं और नीतीश कुमार के सुशासन का खुला मज़ाक़ उड़ाते हैं.

l9ouohig

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात की

उधर, पार्टी की बैठक के बाद मंगल पांडेय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से मुलाक़ात की. शायद ये पहली बार है कि स्वास्थ्य मंत्री को बीमार लोगों को देखने की फुर्सत नहीं.

VIDEO: बिहार में इंसेफलाइटिस से 40 से ज्यादा बच्चों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Mangal Pandey, Encephalitis Syndrome, BJP, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com