विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2019

बिहार में बीजेपी-जेडीयू के बीच खींचतान और सीएम को लेकर गिरिराज सिंह के ट्वीट पर बोले चिराग पासवान, कहा- सब ठीक है...

चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बिहार में बीजेपी-जेडीयू के बीच खींचतान की खबरों को लेकर कहा कि वास्तविक में ऐसी कोई खींचतान है ही नहीं. मीडिया ऐसे मुद्दों को जानबूझकर उठाता है.

बिहार में बीजेपी-जेडीयू के बीच खींचतान और सीएम को लेकर गिरिराज सिंह के ट्वीट पर बोले चिराग पासवान, कहा- सब ठीक है...
बीजेपी-जेडीयू के बीच खींचतान पर चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने रखी अपनी बात
  • गिरिराज सिंह ऐसे बयान देते ही रहते हैं - चिराग पासवान
  • नीतीश कुमार को लेकर गिरिराज सिंह ने किया था ट्वीट
  • एनडीटीवी से चिराग पासवान ने की खास बातचीत
नई दिल्ली:

बिहार में बीजेपी-जेडीयू के बीच खींचतान की खबर अभी पुरानी भी नहीं हुई थी कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इफ्तार में शामिल होने को लेकर एक नया ट्वीट कर सनसनी फैला दी. जानकार गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के इस बयान को बीजेपी-जेडीयू के बीच बढ़ती दूरी के तौर पर देख रहे हैं. इन सब के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गिरिराज सिंह के इफ्तार वाले बयान पर पलटवार किया है. सीएम ने कहा कि वह हमेशा सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसा करते हैं. बिहार में बीजेपी-जेडीयू के बीच के खींचतान ने एनडीए के अन्य दलों की भी चिंता बढ़ा दी है. एनडीटीवी ने बिहार के राजनीतिक हालात को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) से खास बातचीत की. एनडीटीवी से बातचीत में चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बिहार में बीजेपी-जेडीयू के बीच के संबंध से लेकर गिरिराज सिहं के ट्वीट पर अपनी बात रखी. उन्होंने बिहार में बीजेपी-जेडीयू के बीच खींचतान की खबरों को लेकर कहा कि वास्तविक में ऐसी कोई खींचतान है ही नहीं. मीडिया ऐसे मुद्दों को जानबूझकर उठाता है.

चिराग पासवान ने बिहार में NDA की जीत का किया दावा, कहा- इस बार मिल सकती है इतनी सीटें...

चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा अपने मंत्रीमंडल में बीजेपी के किसी भी नेता को शामिल न किए जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि यह बात गलत है कि नीतीश कुमार पीएम मोदी या बीजेपी से नाराज है. ऐसा होता तो वह बीजेपी के लिए अपने मंत्रीमंडल में एक सीट खाली नहीं छोड़ते. मुझे लगता है कि सिर्फ यह बात मीडिया में है जबकि ऐसी कोई वास्तविक स्थिति नहीं है. उन्होंने जेडीयू-बीजेपी के बीच खींचतान के बीज लोजपा की भूमिका पर कहा कि अगर ऐसी कोई ऐसी परिस्थिति बनेगी तो हम हमेशा आपस की गलफहमियों को दूर करने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हम ऐसे हालात में सीमेंटिंग फोर्स का काम करेंगे.

'चुनाव के बाद नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवाओं को रोजगार देने की होगी' 

उन्होंने (Chirag Paswan) बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के उस ट्वीट का भी जिक्र किया है जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार के इफ्तार में शामिल होने को लेकर तंज कसा था. चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि गिरिराज सर ऐसे ट्वीट करते रहते हैं. मुझे लगता है कि मीडिया गिरिराज सिंह के ट्वीट को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले रही है. इस विवाद में गिरिराज सिंह को क्लीनचिट देने पर चिराग पासवान ने कहा कि निरंतरता में उनके कई बयान आए हैं.

1st Phase Lok Sabha Elections 2019 : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान और 10 बड़ी बातें

कभी भी तुष्टिकरण की राजनीति नहीं होनी चाहिए कभी भी धर्म या जाति की राजनीति नहीं करना चाहिए. पीएम ने खुद ऐसे बयानबाजी से बचने की नसीहत दी थी. बहरहाल हमारी अपनी एक अपनी विचारधारा रही है. हम उसी पर चल रहे हैं. बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आप गिरिराज सिंह  से मिलेंगे? क्या आप उनसे पूछेंगे कि आपने ऐसा ट्वीट क्यों किया है? इसपर चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि जब उनसे मुलाकात होगी तो मैं उनसे जरूर पूछूंगा लेकिन मुझे लग रहा है कि हम किसी एक के बयान को कुछ ज्यादा ही ध्यान दे रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chirag Paswan, Nitish Kumar, Giriraj Singh, PM Modi, Bihar Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com