विज्ञापन

1 लाख लिए, शादी नहीं की... भाग रही 'लुटेरी दुल्हन' को महिलाओं ने पकड़ा, सड़क पर कर दी पिटाई

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक लाख रुपये में शादी तय हुई थी. लेकिन युवती शादी करने के बजाय भागने लगी. बाद में महिलाओं ने पकड़कर उसे पीट दिया.

1 लाख लिए, शादी नहीं की... भाग रही 'लुटेरी दुल्हन' को महिलाओं ने पकड़ा, सड़क पर कर दी पिटाई
  • उत्तर प्रदेश के मऊ में शादी के नाम पर रुपये लेकर भागने की कोशिश कर रही दुल्हन को पकड़ लिया गया था
  • दुल्हन को पकड़ने के बाद गांव की महिलाओं ने उसे थप्पड़ मारकर पीटा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था
  • बिजनौर से आए दो परिवारों के बीच मऊ के रोडवेज परिसर में शादी की बातचीत अंतिम चरण में थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मऊ:

शादी के बाद पैसे और गहने लेकर भाग जाने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मऊ में सामने आया, जहां शादी के नाम पर कथित लेन-देन और रुपये लेकर एक 'लुटेरी दुल्हन' भागने की कोशिश कर रही थी. हालांकि, अफरा-तफरी तब मच गई जब कथित तौर पर लुटेरी दुल्हन भागने की कोशिश कर रही थी और उसे पकड़ लिया गया. बताया जा रहा है कि गांव की महिलाओं ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी.

दरअसल, मऊ जिले के रोडवेज परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब बिजनौर से आए दो परिवारों के बीच तय हुई शादी अचानक विवाद में बदल गई. बताया जा रहा है कि दोनों परिवार स्थानीय एक प्लाजा में ठहरे हुए थे और दुल्हन और उसके परिवार से शादी की बातचीत अंतिम चरण में थी.

Latest and Breaking News on NDTV

परिजनों का दावा है कि सुबह शादी की रस्मों को आगे बढ़ाने से पहले तय रकम मांगने पर एक लाख रुपये दुल्हन को दे दिए गए. आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी दुल्हन बनी युवती साथ चलने को तैयार नहीं हुई और मौके से निकल कर भागने की कोशिश करने लगी. मामला संदिग्ध लगने पर परिजनों ने तुरंत उसे पकड़ लिया.

चश्मदीदों के मुताबिक, रोडवेज परिसर में युवती हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश कर रही थी, तभी बिजनौर से आई महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और थप्पड़ों से मारना शुरू कर दिया. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई. 

Latest and Breaking News on NDTV

परिवार ने तत्काल युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पूरा मामला जनपद मऊ के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज परिसर का बताया जा रहा है. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com