विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2017

बिहार के सीएम नीतीश कुमार का दावा, गुजरात में बीजेपी ही जीतेगी

गुजरात के चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के जीतने की भविष्‍यवाणी की है नीतीश ने कहा कि इस राज्‍य में बीजेपी ही जीत हासिल करेगी.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार का दावा, गुजरात में बीजेपी ही जीतेगी
नीतीश कुमार ने कहा कि गुजरात में बीजेपी को कोई खतरा नहीं है (फाइल फोटो)
  • कहा, गुजरात के चुनाव में बीजेपी को कोई खतरा नहीं है
  • जिस राज्‍य से पीएम हों, वहां से कोई भी अलग वोट नहीं करेगा
  • अपनी राजनीतिक समझ को बताया इस दावे का आधार
पटना: गुजरात के चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के जीतने की भविष्‍यवाणी की है. नीतीश ने कहा कि गुजरात में बीजेपी ही जीत हासिल करेगी. नीतीश ने सोमवार को पटना में कहा कि मेरी दृढ़ धारणा हैं जिस राज्‍य का प्रधानमंत्री हो, उस राज्‍य का कोई आदमी प्रधानमंत्री से अलग वोट नहीं करेगा. मुख्‍यमंत्री एक संवादाता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मेरा अपना आकलन हैं कि गुजरात के चुनाव में भाजपा को कोई ख़तरा नहीं है. इस दावे के पीछे अपनी राजनीतिक समझ और जनता का फीडबैक को आधार बताते हुए उन्‍होंने कहा कि भाजपा को एक और बार निश्चित रूप से सफलता मिलेगी.

यह भी पढ़ें:नीतीश ने बिहार में घोटालों की भारी सेल लगाई हुई है : लालू प्रसाद यादव

नीतीश का यह बयान निश्चित रूप से भाजपा नेताओं के लिए राहत प्रदान करने वाला होगा. बिहार में भाजपा के साथ सरकार बनाने के बाद उन्होंने अपने पहले संवादाता सम्मेलन में कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई चुनौती नहीं हैं. नीतीश के इस बयान के बाद माना जा रहा हैं कि उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड गुजरात चुनाव से अपने को अलग रख सकती हैं.

वीडियो: नीतीश बोले, प्राइवेट सेक्‍टर में भी हो आरक्षण

हालांकि कांग्रेस उपाध्‍याक्ष राहुल गांधी के प्रचार और उसके असर के बारे में पूछे जाने पर नीतीश का कहना था कि ये सब मीडिया का खेल है. मीडिया कभी उन्‍हें नीचे ले जाता है और आजकल उनको ऊपर ले जा रहा है. लेकिन उनका कहना था कि राहुल कभी भ्रष्टाचार पर अध्यादेश फाड़ते हैं तो कभी आरोपियों के बचाव में आ जाते हैं. नीतीश का इशारा निश्चित रूप से राहुल गांधी द्वारा तेजस्वी यादव के ख़िलाफ़ सीबीआई छापे के बाद कोई बयान न देने को लेकर था.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Gujarat, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com