विज्ञापन
This Article is From May 31, 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में मंत्री बने आरा के सांसद आरके सिंह

देश ने 2022 तक अक्षय ऊर्जा क्षमता बढ़ाकर 1,75,000 मेगावाट करने का लक्ष्य रखा है. अप्रैल 2019 तक कुल 78,000 मेगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता सृजित की गयी है. सिंह 1974 में भारतीय पुलिस सेवा से जुड़े और उसके बाद 1975 में आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) में आये.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में मंत्री बने आरा के सांसद आरके सिंह
आरा से सांसद हैं आरके सिंह
नई दिल्ली:

बिजली क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार को लेकर चर्चित बिहार के आरा से दूसरी बार लोकसभा सदस्य चुने गये  आरके सिंह  को गुरुवार को नई मोदी सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शामिल किया गया. बीजेपी की अगुवाई में एनडीए की पिछली सरकार में बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री रहे सिंह की सभी घरों को बिजली पहुंचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना और चुनाव के नजरिये से महत्वपूर्ण सौभाग्य योजना के क्रियान्वयन में अहम भूमिका रही. बिजली मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार इस योजना के तहत बिजली से वंचित 2.63 करोड़ परिवारों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराये गये. आईएएस अधिकारी रह चुके सिंह ने देश की अक्षय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभायी. 

सभी गांवों तक बिजली पहुंचाने का काम पूरा, अब जोर सभी घरों को बिजली देने पर

देश ने 2022 तक अक्षय ऊर्जा क्षमता बढ़ाकर 1,75,000 मेगावाट करने का लक्ष्य रखा है. अप्रैल 2019 तक कुल 78,000 मेगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता सृजित की गयी है. सिंह 1974 में भारतीय पुलिस सेवा से जुड़े और उसके बाद 1975 में आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) में आये. वह 1981 से 1983 के दौरान पूर्वी चंपारण और 1983 से 1985 तक पटना के जिला मजिस्ट्रेट रहे. सिंह जेल महानिरीक्षक भी रहे. वह गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और सचिव रहे. 

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का विवादित बयान, कहा - भ्रष्‍ट ठेकेदारों का गला काट देंगे

उन्होंने पुलिस को आधुनिक रूप देने की योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी तथा जेल के आधुनिकीकरण की शुरुआत की.  सिंह ने आपदा प्रबंधन की रूपरेखा रखने में भी अहम भूमिका अदा की. उन्होंने एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की भी शुरूआत की.  वह बिहार में 2006 से 2009 के दौरान पथ निर्माण विभाग में प्रधान सचिव रहे और राज्य के सड़क नेटवर्क को देश के बेहतरीन सड़क नेटवर्क में तब्दील करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाय.  एक समय बिहार की सड़कों को देश की सबसे खराब सड़कों में गिना जाता था। वर्ष 2009 में केन्द्र सरकार में रक्षा उत्पादन सचिव बने. सिंह दूसरी बार आरा से लोकसभा सदस्य चुने गये हैं. उन्होंने भाकपा (माले) के राजू यादव को 1,47,285 मतों से हराया.

नीतीश कुमार बोले- केंद्र में सांकेतिक भागीदारी की आवश्यकता नहीं है​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RK Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com