Bihar: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बिहार राज्य में बेरोजगारी के मुद्दे पर नीतीश कुमार सरकार पर 'हमला' बोला है. विभिन्न मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश कुमार और उनकी सरकार (Nitish kumar Government) के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किए तेजस्वी ने ट्वीट किया, 'बिहार में 23 राज्यों से अधिक बेरोजगारी है. बिहार की बेरोजगारी दर देश की बेरोजगारी दर से कई गुना अधिक है. 16 वर्षों की नीतीश-भाजपा सरकार देश के सबसे युवा प्रदेश बिहार के युवाओं को स्थायी नौकरी देने, रोजगार सृजन करने, उद्योग धंधे लगाने एवं पलायन रोकने में पूर्णतः विफल रही है.'
बिहार में 23 राज्यों से अधिक बेरोजगारी है। बिहार की बेरोजगारी दर देश की बेरोजगारी दर से कई गुना अधिक है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 11, 2021
16 वर्षों की नीतीश-भाजपा सरकार देश के सबसे युवा प्रदेश बिहार के युवाओं को स्थायी नौकरी देने, रोजगार सृजन करने, उद्योग धंधे लगाने एवं पलायन रोकने में पूर्णतः विफल रही है। pic.twitter.com/mVWUty0ASE
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने अपने ट्वीट के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है जिसमें झांकी के जरिये बीटेक शिक्षित को समोसे तलते हुए दिखाया गया है. इस तस्वीर में बीएड और एमबीए शिक्षित को भी प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया है.गौरतलब है कि इससे पहले, पिछले माह कश्मीर में आतंकी हमले में 'बिहारियों' की मौत के मामले ने भी तेजस्वी ने नीतीश सरकार को निशाने पर लिया था. गौरतलब है कि बिहार के बांका जिले के अरविंद साह, श्रीनगर में गोलगप्पे बेचते थे. आतंकियों ने पिछले माह उनकी हत्या कर दी थी.कश्मीर के कुलगाम जिले में भी बिहार के दो श्रमिकों को मौत के घाट उतार दिया गया था. तेजस्वी ने इस मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, 'डबल इंजन सरकार की डबल मार. बिहार में नौकरी-रोजगार देंगे नहीं, बाहर जाओगे तो मार दिए जाओगे.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं