विज्ञापन

एकतरफा प्यार में बौखलाहट, यूपी से खरीदी पिस्टल... स्टेज पर दुल्हन को गोली मारने वाले सिरफिरे का खुलासा

एसपी ने बताया कि आरोपी ने जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया, वह उत्तर प्रदेश से खरीदी गई थी. हथियार की खरीद-फरोख्त और सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही है.

एकतरफा प्यार में बौखलाहट, यूपी से खरीदी पिस्टल... स्टेज पर दुल्हन को गोली मारने वाले सिरफिरे का खुलासा
  • बक्सर में जयमाल समारोह के दौरान दुल्हन को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने 20 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया.
  • आरोपी पीड़िता के पड़ोसी और एकतरफा प्रेम प्रसंग में बौखलाए युवक दीनबंदु चौधरी के रूप में सामने आया है.
  • घटना में इस्तेमाल पिस्टल उत्तर प्रदेश से खरीदी गई थी, जिसकी खरीद-फरोख्त और सप्लाई चेन की जांच की जा रही है.
बक्सर:

बिहार के बक्सर जिले के चौसा में 24 फरवरी को जयमाल समारोह के दौरान दुल्हन को गोली मारने की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महज 20 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में बक्सर पुलिस की कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है. एसपी बक्सर ने बताया कि आरोपी पीड़िता के घर के ठीक बगल में रहता था. प्रारंभिक जांच में यह मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का सामने आया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती से एकतरफा प्रेम करता था. लेकिन युवती की शादी किसी अन्य व्यक्ति से तय हो जाने के कारण वह बौखला गया था. इसी आक्रोश में उसने जयमाल के दौरान समारोह स्थल पर पहुंचकर दुल्हन को गोली मार दी.

एसपी ने बताया कि आरोपी ने जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया, वह उत्तर प्रदेश से खरीदी गई थी. हथियार की खरीद-फरोख्त और सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार अवैध रूप से खरीदा गया था या किसी गिरोह के माध्यम से उपलब्ध कराया गया. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य, स्थानीय इनपुट और संभावित ठिकानों पर छापेमारी के आधार पर आरोपी को 20 घंटे के भीतर धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. आरोपी का नाम दीनबंदु चौधरी है. घटना में इस्तेमाल पिस्टल को भी पुलिस ने जब्त किया है.

इधर, पुलिस ने पीड़िता से भी बातचीत की है. युवती ने किसी भी प्रकार के प्रेम प्रसंग से साफ इनकार किया है. उसने पुलिस को बताया कि यह पूरी तरह से एकतरफा मामला है और उसकी ओर से ऐसा कोई संबंध या सहमति नहीं थी. पुलिस अब दोनों पक्षों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है.

एसपी बक्सर ने कहा कि जिस तत्परता और पेशेवर तरीके से पुलिस टीम ने काम किया है. वह सराहनीय है. उन्होंने घोषणा की कि इस बेहतर और त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :-  जिस दुल्हन को सिरफिरे ने मारी गोली, लौट गई उसकी बारात.. कहा-'पहले पता होता तो नहीं आते'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Buxar, Buxar Bride Shot, Buxar Bihar, Buxar Crime, Bihar Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com