- तेज प्रताप यादव ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है.
- Y श्रेणी की सुरक्षा हटाने के बाद तेज प्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड मिला था.
- तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा वापस लौटने के साथ सरकार को चेतावनी दी है.
बिहार में बीते कुछ दिनों से सुरक्षा पॉलिटिक्स का दौर जारी. पहले लालू यादव और रबड़ी देवी ने अपना सुरक्षा बिहार सरकार को वापस लौटा दी गई. इसके बाद तेजस्वी यादव ने भी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी. अब लालू के लाल तेज प्रताप यादव के एक फैसले ने विपक्षी नेताओं की सुरक्षा कम करने को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद को और बढ़ दिया है. सिक्योरिटी पॉलिटिक्स के मुद्दे पर तेज प्रताप यादव परिवार के साथ एकजुटता जुटाते हुए बड़ा कदम उठाया. जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार की तरफ से मिली सुरक्षा को वापस कर दिया.
सोशल मीडिया पर तेज प्रताप ने दी जानकारी
सोशल मीडिया के जरिए तेज प्रताप यादव ने सरकारी सुरक्षा वापस करने के बारे में जानकारी दी है. तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया गया कि जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं वापस कर दी हैं. फेसबुक पोस्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि यह मामला पहले से ही बिहार सरकार के संज्ञान में था.
तेज प्रताप सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बिहार से बाहर रहने के कारण उन्हें सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन बिहार लौटते ही उन्होंने स्वयं अपनी सारी सुरक्षा वापस कर दी. अब ऐसे में उनकी सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही सरकार की होगी. लोकतंत्र में विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है.
लालू परिवार के लिए नई सुरक्षा व्यवस्था का आदेश
बता दें कि 4 जून को बिहार सरकार के गृह विभाग ने लालू परिवार के सदस्यों की नई सुरक्षा व्यवस्था का आदेश जारी किया था. जिसके बाद तेजप्रताप यादव को मिली Y श्रेणी सुरक्षा को कम कर दिया गया था और उन्हें वाई श्रेणी सुरक्षा की जगह सिर्फ 1 बॉडीगार्ड दिया गया था. वहीं, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जेड प्लस सुरक्षा हटा दिया गया था. जिसको लेकर बिहार की सियासत गरमा गई.
इसके बाद लालू, राबड़ी और तेजस्वी ने सरकार से मिली सुरक्षा वापस करने का फैसला किया. बाद में लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने भी अपनी सुरक्षा लौटा दी. लालू राबड़ी के द्वारा सुरक्षा वापस लौटने के बाद 06 जून को उस समय नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला. जब राजद के कई नेता राबड़ी देवी के आवास पर पहरा देते दिखे. राजद नेताओं ने दावा किया कि उनकी नेता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा ‘‘अनुचित'' व्यवहार किए जाने के विरोध में अपनी सुरक्षा ‘‘वापस'' कर दी है.
यह भी पढे़ं- प्रिंस की मौत पर तेज प्रताप का बड़ा आरोप, कहा- 'खान सर ने रोशन आनंद के भाई की हत्या करवाई'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं