विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2017

गठबंधन में गांठ : कैबिनेट मीटिंग के बाद नीतीश, तेजस्वी और तेजप्रताप की अलग से बैठक

बिहार में चल रहे राजनीतिक संकट में कयासों का दौर जारी है.

गठबंधन में गांठ : कैबिनेट मीटिंग के बाद नीतीश, तेजस्वी और तेजप्रताप की अलग से बैठक
हर कोई यही जानना चाहता हैं कि क्या उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस्तीफ़ा देंगे या नहीं...
  • बिहार में बैठकों का दौर जारी, तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर संशय बरकरार
  • नीतीश की तेजस्वी और तेजप्रताप से बैठक, नए कयासों को मिला बल
  • हर कोई यही जानना चाहता हैं कि क्या तेजस्वी इस्तीफ़ा देंगे या नहीं
पटना: बिहार में चल रहे राजनीतिक संकट में कयासों का दौर जारी है. बिहार कैबिनेट मीटिंग के बाद नीतीश, तेजस्वी और तेजप्रताप ने अलग से बैठक की जिससे नए कयासों को बल मिला है. ये बैठक करीब 45 मिनट तक चली. हालांकि, बैठक में क्या निर्णय लिया गया, इसकी अभी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.  लालू परिवार पर सीबीआई छापेमारी के बाद नीतीश कुमार की तेजस्वी के साथ यह पहली बैठक है. खबर आई थी कि तेजप्रताप और तेजस्वी ने कार्यालय जाना छोड़ दिया है और उनके विभागों की महत्वपूर्ण फाइलें उनके घर पर जा रही हैं.

माना जाता है कि फिलहाल, तेजस्वी यादव के इस्तीफ़े के लिए कांग्रेस पार्टी को ज़िम्मा दिया गया है. बताया जाता है कि बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी इस मुद्दे पर मध्यस्थता की भूमिका में लालू और नीतीश से कई दौर की बातचीत कर चुके हैं. लेकिन कांग्रेस ने लालू यादव के घर पर 7 जुलाई को हुई सीबीआई छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताया था वहीं अब तेजस्वी के मुद्दे पर कह रही है कि राजद को अपना रुख नरम कर महागठबंधन के हित में निर्णय लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें
बिहार में गठबंधन पर संकट के बादल गहराए, सोनिया गांधी से मिलने नहीं जाएंगे नीतीश कुमार


वीडियो 
तेजस्वी को लेकर जल्द फैसला ले सकते हैं नीतीश कुमार



कांग्रेस तेजस्वी का इस्तीफ़ा चाहती है लेकिन सार्वजनिक रूप से बोल नहीं सकती. क्योंकि खुद कांग्रेस में कई मिसाल हैं जहां नेता पर आरोप लगने के बावजूद वे सत्ता में पद पर बने रहे. कांग्रेस को मालूम है कि इस बार उनका वास्ता एक तरफ नीतीश कुमार से पड़ा है जो भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करते और दूसरी तरफ लालू यादव हैं जो कई मामलों में आरोपी और चारा घोटाले के एक मामले में दोषी क़रार दिए जाने के बाद भी भ्रष्ट आचरण करने से परहेज नहीं करते.

सुशील मोदी ने फिर लगाए आरोप  
बीजेपी नेता सुशील मोदी आरजेडी परिवार पर हमला जारी रखे हुए हैं. उन्होंने कहा कि 2013-14 में 'मूंछ वाले' तेजस्वी यादव ने 13 बेनामी संपत्तियों का मालिकाना हक लिया. उन्होंने तेजस्वी यादव के उस बयान के जरिए भी हमला किया जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरी मूंछ भी नहीं आई थी तब के केस सुशील मोदी उठा रहे हैं. लेकिन आज मोदी ने कहा कि ये मामले उनके मूंछ आ जाने के बाद है.



यह भी पढ़ें
जेडीयू की बैठक में नहीं हुई तेजस्वी पर चर्चा, लालू बोले - हम अपने पुराने फैसले पर कायम

उधर, राष्ट्रीय जनता दल का कहना है कि उनकी पार्टी ने पिछले हफ़्ते ये निर्णय ले लिया कि तेजस्वी के इस्तीफ़ा का सवाल नहीं है. अब जनता दल यूनाइटेड का कहना है कि उनकी पार्टी ने अब तक इस मुद्दे पर संयम से काम लेते हुए महागठबंधन धर्म निभाते हुए इस्तीफे की मांग नहीं की लेकिन ये अनिश्चित काल के लिए नहीं माना जा सकता.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Grandalliance, Bihar Crisis, Tejashwi Yadav, Lalu Prasad Yadav, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com