विज्ञापन

बिहार में शराब तस्करी का अनोखा जुगाड़, अंडे के कैरेट में छिपाकर ले जा रहे थे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब

पिकअप में लदी शराब बेतिया की तरफ ले जाई जा रही थी. हालांकि, शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस बारे में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.

बिहार में शराब तस्करी का अनोखा जुगाड़, अंडे के कैरेट में छिपाकर ले जा रहे थे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब
अंडे के कैरेट में शराब तस्करी
NDTV

बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर खेप पहुंचाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. इस बार तस्करी का तरीका कुछ अलग था. पिकअप में अंडे के कैरेट के बीच भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी. लेकिन बगहा के धनहा चेकपोस्ट पर पुलिस की जांच में यह जुगाड़ काम नहीं आया. तलाशी के दौरान शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने पिकअप जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया.

अंडे के कैरेट में छिपाई गई थी अंग्रेजी शराब

मिली जानकारी के मुताबिक, धनहा थाना पुलिस चेकपोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच कर रही थी. इसी दौरान एक पिकअप को रोककर तलाशी ली गई. जांच में अंडे के कैरेट के बीच छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब की खेप जब्त कर ली.

बेतिया की तरफ ले जाई जा रही थी खेप

 जानकारी के मुताबिक, पिकअप में लदी शराब बेतिया की तरफ ले जाई जा रही थी. हालांकि, शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस बारे में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.

चौतरवा के परसौनी गांव का रहने वाला है चालक

पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी निरंजन गिरी के रूप में हुई है. शराब के साथ पिकअप को भी जब्त कर लिया गया है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी

एसडीपीओ बगहा नीहार भूषण ने बताया कि धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है और इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: CM सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं IAS संजय कुमार सिंह, बिहार वापसी की प्रक्रिया शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Liquor Ban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com