विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2017

चाय में चायपत्ती की जगह गलती से डाला कीटनाशक, 4 लोगों की मौत

उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

चाय में चायपत्ती की जगह गलती से डाला कीटनाशक, 4 लोगों की मौत
बिहार के दरभंगा में जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत- प्रतीकात्मक फोटो
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के पतोर सहायक थाना क्षेत्र में गुरुवार को जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला अभी भी पीड़ित है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

पुलिस के अनुसार, उघरा गांव निवासी रामस्वरूप महतों के यहां एक बच्चे ने चाय बनाई, जिसमें उसने गलती से चायपत्ती की जगह, वहां रखी कीटनाशक दवा डाल दी. इस चाय को पीने के बाद सभी लोगों की तबियत बिगड़ने लगी. इसके बाद घर में ही तत्काल तीन लोगों की मौत हो गई.

जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना

ग्रामीणों की मदद से पीड़ित दो लोगों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में एक अन्य व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया. पतोर सहायक थाना के प्रभारी बुद्घदेव राम ने बताया कि मृतकों में रामस्वरूप महतो (65), प्रकाश महतो (12), अर्चना कुमारी (6) तथा दुखा महतो (45) शामिल हैं.

VIDEO- आजमगढ़ : जहरीली शराब पीने से 11 की मौत, 16 की हालत गंभीर
उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Darbhanga
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com