विज्ञापन

ब‍िहार: NH-22 के टोल प्‍लाजा पर बवाल, फायर‍िंग में दो युवकों को लगी गोली 

टोल प्‍लाजा के कर्मचार‍ियों और बारात‍ियों में कहासुनी हो गई. व‍िवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के साथ गोलीबारी हो गई.

ब‍िहार: NH-22 के टोल प्‍लाजा पर बवाल, फायर‍िंग में दो युवकों को लगी गोली 
एनएच-22 के टोल प्लाजा पर बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स.

जहानाबाद में NH-22 पर स्थित टोल कर्मियों और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि टोल के गार्ड ने फायरिंग कर दी, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य युवक मारपीट में घायल हो गया. घटना टेहटा थाना क्षेत्र के सेरथुआ टोल प्लाजा के पास की है. सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई. पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ. 

टोल कर्मचारियों से कहासुनी 

उमराई बिगहा गांव के रहने वाले घायल युवक ​विकास कुमार, रोहित कुमार और आदित्य कुमार को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. विकास और रोहित को गोली का छर्रा लगा है. जबकि, आदित्य कुमार मारपीट में घायल हुआ है. घटना के संबंध में घायल युवक ने बताया कि वह अपने गांव से बारात लेकर जा रहे थे. टोल प्लाजा के पास डीजे की धुन पर नाचने के दौरान टोल कर्मियों से उनकी कहा-सुनी हो गई.

गार्ड पर फायरिंंग का आरोप  

कहासुनी के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, और मारपीट शुरू हो गई. इसी बीच आरोप है कि टोल पर मौजूद गार्ड ने अपनी बंदूक से फायरिंग कर दी, जो दो युवकों को लग गई. 

लाइसेंसी बंंदूक को किया जब्त  

डॉक्टर ने बताया कि दो युवक को गोली लगी है, उनका इलाज क‍िया जा रहा है. ​घटना की सूचना पर एएसपी मनोज कुमार पांडेय, सदर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. ​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गार्ड की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है. 

पुलिस ने ​पास के गांव उमराई बिगहा में भी छापेमारी की.​ एएसपी ने बताया कि टोल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच पहले भी विवाद की बात सामने आई है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, और मामले की गहन छानबीन की जा रही है.

यह भी पढ़ें: ये जूते पहले मैं पहनूंगा... 16 साल के लड़के ने गुस्से में घोंप दी छोटे भाई की छाती में कैंची, हुई मौत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com