बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव के एक करीबी सहयोगी ने पुलिस में लिखित शिकायत की है. स्वयं को राजद का प्रदेश महासचिव और तेजप्रताप के स्वास्थ्य मंत्री रहने के दौरान उनके निजी सचिव रहने का दावा करने वाले अभिनंदन यादव ने तेजस्वी के खिलाफ पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा को की गयी लिखित शिकायत में उन पर फोन करके अपशब्द का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए उनके साथ रहने वाले लोगों से खुद की जान को खतरा बताया है.
अभिनंदन ने अपने आवेदन के साथ बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी से वर्ष 2018 में फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो क्लिप भी संलग्न किया है. पटना पुलिस अभिनंदन द्वारा की गयी शिकायत की जांच कर रही है जिसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं, एक अन्य खबर के मुताबिक राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को घोषणा की कि वह युवाओं के लिए नौकरी की मांग को लेकर पूरे राज्य में यात्रा करेंगे. बता दें, बिहार में विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होने वाले हैं और तेजस्वी यादव की नजर संभवत: विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजद का वोट आधार विस्तार करने पर है.
यादव ने यह नहीं बताया कि वह अपनी ‘बेरोजगारी हटाओ यात्रा' की शुरूआत कब करेंगे लेकिन यह स्पष्ट किया कि उनकी यह यह यात्रा पांच सप्ताह चलने वाले विधानसभा सत्र के दौरान भी जारी रहेगी. विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू होगी. उन्होंने कहा, ‘देश मंदी और बेरोजगारी से जूझ रहा है. मैं बेरोजगारी हटाओ यात्रा के साथ पूरे राज्य में जाऊंगा.'
दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की जीत के बाद बिहार में अब नीतीश कुमार की सत्ता में वापसी क्यों तय है?
उन्होंने कहा, ‘‘राजद केवल ‘एम..वाई' (मुस्लिम..यादव) की नहीं है. इसका आधार बहुत बड़ा है. पार्टी सभी लोगों की है. हमारा परिवार बहुत बड़ा है जिसमें हम समाज के सभी वर्ग का सम्मान करते हैं और प्रत्येक को उचित प्रतिनिधित्व देते हैं.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं