विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2018

बिहार NDA में सबकुछ ठीक नहीं, उपेंद्र कुशवाहा CM नीतीश कुमार की BJP अध्यक्ष अमित शाह से करेंगे शिकायत

बिहार एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं है. ऐसा केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हर मुद्दे पर शिकायत की प्रवृति के कारण है.

बिहार NDA में सबकुछ ठीक नहीं, उपेंद्र कुशवाहा CM नीतीश कुमार की BJP अध्यक्ष अमित शाह से करेंगे शिकायत
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा.
पटना: बिहार एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं है. ऐसा केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हर मुद्दे पर शिकायत की प्रवृति के कारण है. ताज़ा घटनाक्रम में नीतीश कुमार के एक वक्तव्य को लेकर कुशवाहा नाराज़ हैं. उन्होंने घोषणा की है कि वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को इसकी शिकायत करेंगे. लेकिन जनता दल यूनाइटेड के नेताओं का कहना है कि कुशवाहा जिस बात को लेकर तिल का ताड़ बना रहे हैं वह बात नीतीश कुमार ने कहा ही नहीं है.

NDA में DNA पर दंगल: PM मोदी के खिलाफ नीतीश के सियासी 'तीर' को क्या अब उपेंद्र कुशवाहा बना रहे हैं 'रामबाण'

उपेंद्र कुशवाहा सबसे शिकायत कर रहे हैं कि नीतीश ने उन्हें 'नीच' कहा. लेकिन सच्चाई में एक मैगज़ीन के कार्यक्रम में जब नीतीश कुमार से कुशवाहा के वक्तव्य के बारे में पूछा गया था तब उन्होंने कहा था कि ये सवाल करके इस कार्यक्रम के स्तर को क्यों नीचे ले जा रहे हैं. नीतीश ने और ना उनके पार्टी के प्रवक्ताओं ने इस बयान पर कोई सफ़ाई दी. ये भी कुशवाहा को रास नहीं आता कि जनता दल के एकाध प्रवक्ता को छोड़कर उनके बातों पर कोई ख़ास प्रतिक्रिया नहीं देता.

सियासी दंगल का एक और ट्रेलर? नीतीश के खिलाफ उपेंद्र कुशवाहा के बोल, कहीं खोल न दे बिहार एनडीए की 'पोल'

दरअसल नीतीश ने भी अपने प्रवक्ताओं को कुशवाहा के बयान को ज़्यादा गंभीरता से नहीं लेने का निर्देश दिया हुआ है. लेकिन कुशवाहा को अगर जनता दल के नेताओं की माने तो असल मलाल इस बात का है कि भाजपा ने उनके मन मुताबिक़ सीटों को संख्या दे दी और उनके सीटों में कटौती कर दी है. इसका तात्कालिक प्रभाव यह होगा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनने की आस लगाए कुशवाहा की पार्टी के कई नेता अब नया ठिकाना खोजेंगे, जो या राजद या जनता दल यूनाइटेड होगा. इसका एक ग़लत संदेश भी जाएगा. पहले ही कुशवाहा ने अपने तीन सदस्य संसदीय दल हो या दो सदस्य विधायक दल को एकजुट रख पाए, जिससे उनके नेतृत्व पर हमेशा सवाल खड़े होते रहे हैं. 

VIDEO: तेजस्वी से मुलाकात पर कुशवाहा की सफाई


वहीं भाजपा के नेताओं का कहना हैं कि जिस भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उपेंद्र कुशवाहा मध्यस्था की उम्मीद लगाए बैठे हैं वो बहुत ज़्यादा या शायद इस विवाद से दूर ही रहे. इसका एक कारण यह भी है कि भाजपा ऐसा कुछ भी लोकसभा चुनाव तक नहीं करेगी, जिससे नीतीश नाराज़ हो. दूसरा विधानसभा चुनावों का उनका अनुभव है कि कुशवाहा ख़ुद चुनाव जीत जाएं, लेकिन उनके इशारे पर उनकी जाति का वोट ट्रांसफर नहीं होता. सबसे महत्वपूर्ण है भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के नेताओं को लगता है कि कुशवाहा मीडिया में बने रहने के लिए नीतीश को निशाना पर रखकर बयानबाज़ी करते रहते हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar NDA, Upendra Kushwaha, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com