विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

आपातकाल लगाकर रानी बनने की कोशिश की... इंदिरा गांधी पर बरसे बिहार के मंत्री

आपातकाल के दौर में देश की बर्बादी मे कांग्रेस की भूमिका को याद दिलाने के लिए कटिहार में बीजेपी कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था. नीरज सिंह बबलू ने उसी कार्यक्रम में कांग्रेस और लालू यादव को निशाने पर लिया.

आपातकाल लगाकर रानी बनने की कोशिश की... इंदिरा गांधी पर बरसे बिहार के मंत्री
आपातकाल को लेकर कांग्रेस और लालू यादव पर बरसे नीरज सिंह बबलू.
कटिहार:

आपातकाल लागू होने के 50 साल पूरे होने पर सभी नेता एक बार फिर उस भयावह दिन को याद कर रहे हैं. बिहार में बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू आपातकाल (Emergency) के दौरान इंदिरा गांधी की करतूत पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को देश की प्रधानमंत्री बनाया था. जबकि उन्होंने देश पर आपातकाल लगाकर रानी बनने की कोशिश की थी.

इंदिरा और लालू पर बरसे नीरज सिंह बबलू

 नीरज सिंह बबलू ने इमरजेंसी के दौरान संजय गांधी द्वारा लोगों की जबरन नसबंदी करवाने और आपातकाल के दौरान बिहार के राजनेताओं को जेल भिजवाए जााने का जिक्र किया. इसके साथ ही वह लालू यादव पर भी जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि जिस मिशा कानून के तहत बिहार के अन्य नेताओं के साथ लालू यादव को भी जेल में डाला गया था. उसी मीसा कानून को याद करते हुए लालू यादव ने अपनी बड़ी बेटी का नाम मीसा रखा था. वही लालू यादव अब कांग्रेस के गोद में बैठकर राजनीति कर रहे हैं.

इमरजेंसी पर क्या बोले नीरज सिंह बबलू

बता दें कि आपातकाल के दौर में देश की बर्बादी मे कांग्रेस की भूमिका को याद दिलाने के लिए कटिहार में बीजेपी कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था. नीरज सिंह बबलू उसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, तभी उन्होंने इमरजेंसी को लेकर कांग्रेस और लालू यादव को निशाने पर लिया. बिहार की पिछली सरकार पर हमलावर नीरज बबलू ने कहा कि 11 साल विनाश के और 11 साल विकास के बीच का अंतर लोग खूब समझ रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Emergency 50th Anniversary, 50 Years Of Emergency, Neeraj Singh Bablu, Lalu Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com