विज्ञापन

रात के अंधेरे में किंग कोबरा और रैट स्नेक के बीच खतरनाक लड़ाई, दुश्मन को जिंदा निगल गया 'नागराज', देखिए VIDEO

Bihar Snake Fight Video: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संघर्ष के बाद करीब 14 फीट लंबे किंग कोबरा ने रैट स्नेक को अपने कब्जे में कर लिया और उसे धीरे-धीरे जिंदा निगलना शुरू कर दिया.यह नजारा इतना डरावना था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए.

रात के अंधेरे में किंग कोबरा और रैट स्नेक के बीच खतरनाक लड़ाई, दुश्मन को जिंदा निगल गया 'नागराज', देखिए VIDEO
bihar snake fight video
  • बिहार के पश्चिमी चंपारण की ऑफिसर कॉलोनी में 14 फीट लंबे किंग कोबरा और रैट स्नेक की लड़ाई देखने को मिली
  • कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले और सांपों के बीच जबरदस्त संघर्ष का दृश्य देखा
  • किंग कोबरा ने रैट स्नेक को पकड़कर धीरे-धीरे जिंदा निगलना शुरू किया, जिससे आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए
चंपारण:

बिहार के पश्चिमी चंपारण से एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया.यहां रिहायशी इलाके की ऑफिसर कॉलोनी में दो सांपों की लड़ाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. अचानक 14 फीट लंबा विशालकाय किंग कोबरा और रैट स्नेक आमने-सामने आ गए और कुछ ही पलों में दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत शुरू हो गई.कुत्तों के लगातार भौंकने से लोगों को भनक लगी, और जब वे बाहर निकले तो सामने का दृश्य देख उनके होश उड़ गए. देखते ही देखते ‘नागराज' ने रैट स्नेक को अपने कब्जे में लिया और उसे जिंदा निगलना शुरू कर दिया.

कुत्तों के भौंकने से हुआ खुलासा

पूरा मामला वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र स्थित वीटीआर की ऑफिसर कॉलोनी का है.जानकारी के मुताबिक, एक अधिकारी के घर के पास अचानक कुत्तों के जोर-जोर से भौंकने की आवाज सुनाई दी. पहले तो लोगों ने इसे सामान्य समझा, लेकिन जब आवाज लगातार आने लगी तो लोग घरों से बाहर निकलकर कैंपस की ओर पहुंचे. जैसे ही लोगों की नजर जमीन पर पड़ी, सभी के होश उड़ गए.दो विशालकाय सांप आमने-सामने फन उठाए खड़े थे और किसी भी समय हमला करने की स्थिति में थे. देखते ही देखते दोनों के बीच संघर्ष शुरू हो गया और परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

14 फीट के किंग कोबरा का खौफ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संघर्ष के बाद करीब 14 फीट लंबे किंग कोबरा ने रैट स्नेक को अपने कब्जे में कर लिया और उसे धीरे-धीरे जिंदा निगलना शुरू कर दिया.यह नजारा इतना डरावना था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए. कुछ ही मिनटों में यह खबर पूरे परिसर में फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. लोग दूर खड़े होकर इस दुर्लभ लेकिन खतरनाक नजारे को अपने कैमरों में कैद करने लगे, हालांकि डर के कारण कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था.

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम

घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही वीटीआर के वन कर्मी और स्नेक एक्सपर्ट शंकर यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.उस वक्त किंग कोबरा रैट स्नेक को निगल चुका था और आसपास ही घूम रहा था. काफी सावधानी और कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने 14 फीट लंबे इस जहरीले और खतरनाक किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया.

जटाशंकर जंगल में छोड़ा गया

रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने किंग कोबरा को वीटीआर के जटाशंकर स्थित घने जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया.वन अधिकारियों ने बताया कि किंग कोबरा अक्सर अन्य सांपों को ही अपना शिकार बनाता है, लेकिन रिहायशी इलाके में ऐसी घटना बहुत कम देखने को मिलती है. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्र के आसपास सतर्क रहें और किसी भी जंगली जीव के दिखने पर तुरंत सूचना दें.

यह भी पढ़ें- बिहार के राधा रमण मंदिर में मिलीं 18 दुर्लभ पांडुलिपियां, जिसमें छिपे हैं कई राज!

चंपारण से बिंदेश्वर कुमार की रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Snake Video News, Bihar Snake Fight Video, Bihar Snake Fight Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com