विज्ञापन

बिहार के राधा रमण मंदिर में मिलीं 18 दुर्लभ पांडुलिपियां, जिसमें छिपे हैं कई राज!

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इसका स्वामित्व मौजूदा संरक्षकों के पास ही रहेगा. इसके संरक्षण के लिए काम किया जाएगा, ताकि शोधकर्ताओं और आम लोगों के लिए इन्हें आसानी से उपलब्ध कराया जा सके.

बिहार के राधा रमण मंदिर में मिलीं 18 दुर्लभ पांडुलिपियां, जिसमें छिपे हैं कई राज!

बिहार के नवादा में एक प्राचीन मंदिर से 18 दुर्लभ पांडुलिपियों की खोज हुई है. यह खोज इसलिए महत्वपूर्ण खोज वारिसलीगंज प्रखंड के चांदीपुर गांव स्थित श्री ठाकुर राधा रमण लाल जी मंदिर में की गई. यह मंदिर 1883 में बनाया गया था. शनिवार (18 अप्रैल) को डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर नीलिमा साहू के नेतृत्व में किए गए विस्तृत सर्वेक्षण के दौरान 18 हस्तलिखित और ब्लॉक प्रिंटेड पांडुलिपियां बरामद हुईं. इनमें से कई पांडुलिपियां ताड़ के पत्तों, भोजपत्र और नाजुक कागज पर लिखी गई हैं.

संरक्षकों के पास ही रहेगा स्वामित्व

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पांडुलिपियों का स्वामित्व मौजूदा संरक्षकों के पास ही रहेगा. सरकार केवल वैज्ञानिक तरीके से उनका डिजिटाइजेशन और संरक्षण करेगी, ताकि शोधकर्ताओं और आम लोगों के लिए इन्हें आसानी से उपलब्ध कराया जा सके.

दुर्लभ पांडुलिपि

दुर्लभ पांडुलिपि

ज्ञान भारतम मिशन के तहत डिजिटाइजेशन शुरू

केंद्र सरकार के ‘ज्ञान भारतम मिशन' के अंतर्गत इन सभी पांडुलिपियों को आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड कर लिया गया है. जिला प्रशासन ने डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. विशेषज्ञों के अनुसार ये पांडुलिपियां ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं. इनमें आयुर्वेद, पारंपरिक चिकित्सा, साहित्य, दर्शन, खगोल विज्ञान और स्थानीय इतिहास से जुड़ी बहुमूल्य जानकारी हो सकती है.

एआई के जरिए संग्रहण पर जोर

‘ज्ञान भारतम मिशन' का मुख्य उद्देश्य देशभर में बिखरी प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान करना और उन्हें सुरक्षित करना है. आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से इन ग्रंथों को राष्ट्रीय डिजिटल संग्रह में शामिल किया जाएगा. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास भी ऐसी कोई प्राचीन पांडुलिपि है तो उसकी जानकारी दें, ताकि देश की इस अमूल्य विरासत को संरक्षित किया जा सके. 

यह भी पढ़ेंः 10 करोड़ का सोना, 20 लाख कैश की लूट... नालंदा का कमलेश निकला मध्य प्रदेश में बैंक डकैती का मास्टरमाइंड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com