बिहार के भाजपा विधायक ललन पासवान (Lalan Paswan) ने बुधवार को हिंदू देवी-देवताओं के बारे में बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया. भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने हिंदू मान्यताओं पर सवाल उठाए और अपनी बात साबित करने के लिए 'सबूत' के साथ तर्क दिए. भागलपुर के शेरमारी बाजार में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और उनका पुतला भी जलाया गया.
विधायक ने दिवाली पर देवी लक्ष्मी की पूजा पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि 'अगर हमें केवल देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन मिलता है, तो मुसलमानों में अरबपति और खरबपति नहीं होते? मुसलमान देवी लक्ष्मी की पूजा नहीं करते हैं, क्या वे अमीर नहीं हैं? मुसलमान देवी सरस्वती की पूजा नहीं करते हैं. क्या मुसलमानों में कोई विद्वान नहीं है? क्या वे आईएएस या आईपीएस नहीं बनते?'.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
"मुसलमान लक्ष्मी की पूजा नहीं करते, तो क्या वे अमीर नहीं होते"
— Muktanshu (@muktanshu) October 19, 2022
"मुसलमान सरस्वती को नहीं पूजते, तो क्या मुसलमान शिक्षित नहीं होते" - BJP MLA Lalan Paswan from Bhagalpur,Bihar pic.twitter.com/RDoSM0jMEY
भाजपा नेता ने कहा कि "आत्मा और परमात्मा" की अवधारणा सिर्फ लोगों की मान्यता है. उन्होंने कहा, 'यदि आप मानते हैं तो देव हैं, वरना पत्थर. यह हम पर निर्भर है कि हम देवी-देवताओं को मानते हैं या नहीं. तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए हमें वैज्ञानिक आधार पर सोचना होगा. यदि आप विश्वास करना बंद कर देते हैं, तो आपकी बौद्धिक क्षमता में इजाफा होगा.'
'वे हिंदुओं को हटाना चाहते हैं' : भाजपा ने बंगाल हिंसा पर तृणमूल पर किया हमला
साथ ही पासवान ने कहा, "ऐसा माना जाता है कि बजरंगबली शक्ति वाले देवता हैं और शक्ति प्रदान करते हैं. मुस्लिम या ईसाई बजरंगबली की पूजा नहीं करते हैं. क्या वे शक्तिशाली नहीं हैं? अमेरिका में बजरंग बली का मंदिर नहीं है, तो क्या वह सुपरपावर नहीं है? जिस दिन आप विश्वास करना बंद कर देंगे, ये सभी चीजें खत्म हो जाएंगी."
बता दें, इससे पहले विधायक उस वक्त सुर्खियों को हिस्सा बने थे, जब उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू यादव के साथ एक बातचीत को कथित तौर पर लीक किया था.
सच की पड़ताल: विज्ञापन के विवादों में घिरे आमिर खान, भावनाएं आहत करने का आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं