- कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी
- मौत होने पर परिजनों को मिलेगा चार लाख रुपये का मुआवजा
- नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से करीब-करीब 150 देश प्रभावित हैं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कोरोना वायरस को लेकर घोषणा की. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी. यही नहीं, इस बीमारी से मौत होने पर मरीज के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. कोरोना वायरस के संभावित पीड़ितों को राजधानी पटना के होटल पाटलिपुत्रा अशोक में रखा जाएगा. इसके लिए सरकार की ओर से व्यवस्था का जा रही है. बता दें कि कोरोवायरस से देश में अब तक 110 लोग संक्रमित मिले हैं.
कोरोना वाइरस को लेकर नीतीश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेन्स को सम्बोधित किया. उन्होंने कुछ जिलों में धारा 144 लगाए जाने को बात को ग़लत बताया और कहा कि इसे हटाने के लिए निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि भयभीत होने की जररूरत नहीं बल्कि जागरूकता से इससे निपटा जाएगा. फ़िलहाल अभी तक उठाए गए किसी कदम में कोई ढील नहीं दी जाएगी.
सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना के खतरे को लेकर सभी विधायकों के एक मत होने पर बधाई दी. नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से करीब-करीब 150 देश प्रभावित हैं. वहीं मरने वालों की संख्या 6,000 से अधिक हो गई है. उन्होंने कहा कि सामाजिक और आपसी दूरी बनाकर कोरोना वायरस को रोका जा सकता है. उत्तर प्रदेश और नेपाल में कोरोना से संक्रमित मरीज मिले हैं, बिहार में भी कोरोना का खतरा बना हुआ है. व्यक्तिगत बचाव के लिए किसी से भी दो मीटर की दूरी बनाए रखें.
उन्होंने लोगों से शादी, जन्मदिन पार्टी, त्योहार और किसी तरह की बैठक से बचने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि मास्क को लेकर विशेषज्ञों की राय है कि स्वस्थ व्यक्ति के लिए मास्क का प्रयोग जरूरी नहीं है लेकिन जो संक्रमित हो या संक्रमित व्यक्ति का इलाज कर रहे हैं उनके लिए मास्क जरूरी है. मास्क का प्रयोग 6- 8 घण्टे तक करना है और उसके बाद उसे यह तो जला दें या मिट्टी के अंदर डाल दें.
वहीं कोरोना वायरस को लेकर नीतीश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेन्स को सम्बोधित करते हुए कहा है कुछ ज़िलों में धारा 144 लगाये जाने की बात गलत है जहां भी लगा दी है उसे हटाए जाने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि कोई भयभीत होने की जररूरत नहीं बल्कि जागरूकता से इससे निबटा जायेगा. फ़िलहाल अभी तक उठाये गये किसी कदम में कोई ढील नहीं दी जायेगी.
उत्तराखंड में कोरोना वायरस का पहला मामला दर्ज किये जाने और महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश में एक-एक मामले की पुष्टि होने के साथ भारत में इस विषाणु से संक्रमित मरीजों की संख्या रविवार को बढ़ कर 110 हो गई. कुल संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए वे दो मरीज भी शामिल हैं, जिनकी दिल्ली और कर्नाटक में मौत हो चुकी है. मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि कुल 110 संक्रमित लोगों में 17 विदेशी हैं. इनमें 16 इतालवी हैं. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, केरल के तीन मरीजों सहित इलाज के बाद अब तक 13 लोगों को छुट्टी दे दी गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं