विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2018

बिहार में एक्साइज़ डिपार्टमेंट ने 100 कार्टन शराब ले जाती ATM कैश वैन पकड़ी, दो गिरफ्तार

बिहार के गया जिले में उत्पाद शुल्क विभाग (एक्साइज डिपार्टमेंट) ने करीब 100 कार्टन शराब ले जा रही एटीएम कैश वैन को जब्त किया है. 

बिहार में एक्साइज़ डिपार्टमेंट ने 100 कार्टन शराब ले जाती ATM कैश वैन पकड़ी, दो गिरफ्तार
एटीएम कैश वैन सीज
नई दिल्ली: बिहार में नीतीश कुमार की सरकार भले ही पूर्ण शराबबंदी को लागू करने की बात कहती रही हो, मगर समय-समय पर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं, जिससे सरकार की शराबबंदी कानून को लेकर विफलता जगजाहिर होती रही है. पूर्ण शराब बंदी वाले राज्य बिहार से एक बार फिर से ऐसी खबर आई है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शराब के तस्करों के पैर कितनी मजबूती से जमे हुए हैं. बिहार के गया जिले में उत्पाद शुल्क विभाग (एक्साइज डिपार्टमेंट) ने करीब 100 कार्टन शराब ले जा रही एटीएम कैश वैन को जब्त किया है. 

MeToo: सलमान खान की 'भाभी' ने उठाए आलोक नाथ की बदतमीजियों पर सवाल, नशे में हो जाते थे बेकाबू

दरअसल, उत्पाद शुल्क विभाग (एक्साइज़ डिपार्टमेंट) ने गया के डोभी इलाके में एक ATM कैश वैन को ज़ब्त किया है, जिसमें 100 कार्टन शराब ले जाई जा रही थी. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. विभाग के एसिस्टेंट कमिश्नर ने बताया, "वे इसे बोकारो (झारखंड) से मुज़फ़्फ़रपुर ले जा रहे थे. मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल यह पता नहीं लगा है कि ATM कैश वैन किस बैंक की है." बता दें कि बिहार बीते समय कैमूर जिले की एक गोदाम में रखी गई बीयर की करीब 200 केन गायब हो गई थी. अधिकारियों ने इसके लिए चूहों को जिम्मेदार ठहरा दिया था. जब जांच की गई तो स्थानीय गोदाम में रखे गए जब्त बीयर की केन को नष्ट किये जाने के समय प्लास्टिक से सील केन जगह जगह कटा हुआ मिला था. 

बिहार में गायब हुई बीयर की 200 केन, तो अधिकारियों ने कहा चूहे गटक गए, जानें पूरा मामला

गौरतलब है कि बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबंदी लागू है और जब्त किए गए अवैध शराब अथवा बीयर को भंडारित कर समय समय पर उन्हें नष्ट किया जाता रहा है. पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर जो शराब बरामद करती है, उसे गोदाम में रखा जाता है और बीच-बीच में नष्ट भी किया जाता है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Excise Dept Seized An ATM Cash Van, 100 Cartons Of Liquor, Prohibition
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com