बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) के लिए महागठबंधन (Mahagathbandhan) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एनडीए के उम्मीदवार और निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से अपनी उपलब्धि पर बहस करने की चुनौती दी है. तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसी भी विषय पर बहस करने की खुली चुनौती दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि वे नई परंपरा की शुरुआत करना चाहते हैं.
प्रचार के लिए सोमवार को निकलने से पूर्व अपने आवास के बाहर पत्रकारों के सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से विनम्रतापूर्वक बोलना चाहूंगा कि उनकी 15 साल में जो भी उपलब्धियां रही हैं, उनमें से किसी एक उपलब्धि पर, कहीं भी, हमसे बहस कर लें. हम उनको चुनौती देते हैं. तेजस्वी ने कहा कि जो भी 15 साल में उनकी उपलब्धि रही है, किसी एक विषय को चुन लें, जो उनके पसंद का हो.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अपनी इस चुनौती के बारे में तेजस्वी यादव ने कहा कि इससे एक नयी परम्परा की भी शुरूआत होगी और क्योंकि बिहार लोकतंत्र की जननी रहा है और वैशाली का गौरवशाली इतिहास रहा है. उन्होंने कहा कि विनम्रतापूर्वक मुख्यमंत्री जी से आग्रह करेंगे कि हमारी चुनौती को स्वीकार करें, जिससे एक स्वस्थ्य परंपरा की शुरुआत हो.
हालांकि, जनता दल यूनाइटेड के नेताओं का कहना है कि ऐसा इसलिए संभव नहीं है क्योंकि फ़िलहाल सब लोग प्रचार में लगे हैं और तेजस्वी पहले अपने माता-पिता के 15 सालों में जो कुछ भी ग़लत हुआ उसका हिसाब दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं