बिहार चुनाव को लेकर बढ़ी सियासी गर्मी के बीच विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सोमवार को अपने बयान से एक नए विवाद को तूल दिया. दरअसल पिछले दिनों लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने NDTV इंडिया को दिये इटरव्यू में कहा था कि जब वो अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के सब के साथ पटना लौटे तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें अनदेखा किया और अपमानित किया. उस पर आज तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो भी किया वह अन्याय था.
तेजस्वी यादव ने कहा, "नीतीश कुमार ने चिराग़ पासवान के साथ जो किया वो अच्छा नहीं किया. इस समय राम विलास पासवान जी की ज़रूरत चिराग़ पासवान को थी और आज उनके नहीं रहने का हम लोगों को दुःख है, लेकिन जिस प्रकार का व्यवहार नीतीश कुमार जी का रहा चिराग़ पासवान के प्रति वो नाइंसाफ़ी हैं
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
चिराग़ पासवान जी के साथ नीतीश कुमार जी ने अच्छा नहीं किया ।चिराग़ के समर्थन में सोमवार को तेजस्वी ने भीबैटिंग कर डाली ।@ndtvindia @Suparna_Singh pic.twitter.com/rPcckqsACL
— manish (@manishndtv) October 19, 2020
इससे पूर्व, चिराग़ पासवान ने जब तेजस्वी यादव के विधानसभा राघोपुर सीट से अपना प्रत्याशी यह जानते हुए भी खड़ा किया कि वो सीट BJP के खाते में है, तब BJP के कई नेताओं ने उनके ऊपर ये आरोप लगाए कि वो तेजस्वी यादव से मिले हुए हैं. हालांकि, लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं का कहना है कि यह सच है कि इस चुनाव में अपने पसंद के अनुसार चिराग पासवान ने जनता दल यूनाइटेड हो या हिंदुस्तान आवाम मोर्चा या VIP उन सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार दिए हैं तब तो BJP ने कुछ भी नहीं कहा.
माना जा रहा हैं कि चिराग़ पासवान के इस फ़ैसले से तेजस्वी यादव की अपनी विधानसभा क्षेत्र में मुश्किलें आसान हो गई हैं. इस बीच, चिराग़ पासवान ने सोमवार को भी मुख्य मंत्री नीतीश कुमार पर अपना हमला जारी रखा और उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पिछले 5 साल के कार्यकाल पर कुछ नहीं बोलना एक फ़रेब है. बिहार की जनता को जान बूझकर पिछले 5 साल के कार्यों को नहीं बताया जा रहा है. सिर्फ़ कुर्सी के खेल में पिछले 5 साल साहब ने बिहारीयों के बर्बाद किए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं