विज्ञापन

ब‍िहार के CM सम्राट चौधरी द‍िल्‍ली में PM मोदी से करेंगे मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट

ब‍िहार के मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद गृह मंत्री अम‍ित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं. 

ब‍िहार के CM सम्राट चौधरी द‍िल्‍ली में PM मोदी से करेंगे मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी आज पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे. मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी. मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है. जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी काफी अहम माने जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है. इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं.

बिहार सरकार का मंत्रिमंडल अधूरा

वहीं, इन दोनों बैठकों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें भाजपा कोटे से मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है. वर्तमान में बिहार सरकार का मंत्रिमंडल अधूरा है और इसे जल्द से जल्द विस्तार देने की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

कैबिनेट लगभग खली पड़ी 

फिलहाल राज्य में केवल मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री ही शपथ ले चुके हैं. जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया है, जबकि भाजपा कोटे से अभी तक किसी भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया है. ऐसे में पूरी कैबिनेट लगभग खाली पड़ी है, जिससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो सकता है.


स्पीकर का पद बीजेपी के पास , बदले में जेडीयू का एक अतिरिक्त मंत्री

स्पीकर के पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है जो अभी बीजेपी के पास है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रेम कुमार फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष हैं. चर्चा थी कि जेडीयू भी स्पीकर का पद लेने का इच्छुक है लेकिन अब जेडीयू के एक आला सूत्र ने बताया है कि पार्टी स्पीकर के पद की मांग नहीं करेगी लेकिन उसके बदले एक अतिरिक्त मंत्रीपद की मांग जरूर की जा सकती है. शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के विभागों का जो बंटवारा किया गया है उसमें गृह विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास रखा गया है. इसका मतलब गृह विभाग भी बीजेपी के ही पास रहेगा. हालांकि पिछले साल नवंबर में जब चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे तो गृह विभाग बीजेपी के खाते में गया था इसलिए इस बार अटकलें थी कि मुख्यमंत्री बदलने पर गृह विभाग जेडीयू के पास चला जाएगा. बिहार मंत्रिमंडल में अधिकतम 33 मंत्री शामिल हो सकते हैं. 

5 या 6 मई को हो सकता है कैबिनेट विस्तार 

सूत्रों के मुताबिक 4 मई को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद बिहार में कैबिनेट का विस्तार होगा. अभी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा केवल दो उपमुख्यमंत्री , विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव , ने ही शपथ लिया है. दोनों डेप्युटी सीएम जेडीयू कोटे से आते हैं. सूत्रों ने बताया कि 5 या 6 मई को बिहार में कैबिनेट का विस्तार होगा. यानी बिहार में कैबिनेट विस्तार के लिए पांच राज्यों के चुनाव परिणाम तक इंतजार करना पड़ेगा.

24 अप्रैल को विशेष सत्र बुलाया गया 

24 अप्रैल को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे और अपनी सरकार के बहुमत को साबित करने की कोशिश करेंगे. बिहार में एनडीए की सरकार है लेकिन पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री और जदयू के दो उपमुख्यमंत्री बने हैं. एनडीए की सरकार में पहले मुख्यमंत्री के पद का दायित्व नीतीश कुमार संभाल रहे थे, जबकि भाजपा कोटे से उपमुख्यमंत्री बनते रहे थे.

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, सत्र की अधिसूचना मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों और विधायकों को भेज दी गई है. यह पत्र निदेशक राजीव कुमार, बिहार विधानसभा, पटना के हस्ताक्षर से जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: खर्च नहीं उठा सकते तो शादी न करें... इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मेंटेनेंस केस के फैसले में जाने क्या-क्या कहा

लेखक के बारे में
img
प्रशांत
Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar CM, CM Samrat Chaudhary Meet PM Modi, CM Samrat Chaudhary Delhi Visit, Cabinet Expansion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com