बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्तमान में चल रहे केंद्र प्रायोजित योजनाओं के मॉडल का एक बार फिर विरोध किया है. नीतीश कुमार के अनुसार इसके जगह देश में या केंद्र की योजना हों जहां सारा भार केंद्र उठाए और एक राज्यों की योजना हो जिसका आर्थिक भार वो अपने ख़ज़ाने से उठाएं. नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने लोक संवाद के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि नीति आयोग के अगली बैठक में वो अपनी इस मांग को दोहराएंगे कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं को राज्य पर थोपा न जाए. क्योंकि राज्यों को हर वर्ष केंद्र की अलग-अलग स्कीम के लिए मैचिंग ग्रांट के नाम पर काफ़ी आर्थिक भार उठाना पड़ता है. नीतीश कुमार ने कहा कि इसका एक ही समाधान है कि पूरे देश में एक केंद्र की स्कीम हो और एक राज्य की. केंद्र की स्कीम का सारा भार केंद्र सरकार उठाए और राज्य की स्कीम का राज्यों के ऊपर छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि पंद्रहवें वित्त आयोग के सामने उन्होंने इस मुद्दे को उठाया है और उम्मीद है उनकी इस मांग पर कोई फ़ैसला लिया जाएगा.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar? -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान
नीतीश कुमार से जब यह पूछा गया कि क्या बिहार के विशेष राज्य के मुद्दे को उन्हें छोड़ दिया है तब उनका कहना था कि यह मांग जारी है लेकिन फ़िलहाल केंद्र ने विशेष राज्य के दर्जे को ख़त्म कर दिया है. लेकिन केंद्र सरकार पर उन्हें पक्का भरोसा और विश्वास है कि बिहार के विकास से संबंधित मुद्दों को वो गंभीरता से लेगी. इससे पूर्व केंद्र में नरेंद्र मोदी की दोबारा सरकार बनने से पहले NDA की एक बैठक में नीतीश कुमार ने अपने भाषण में अपील की थी कि सरकार बनने के बाद जो भी पिछड़े राज्य हैं उन्हें विकसित राज्यों के स्तर पर लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.
साल 2018 में नीतीश ने उठाई थी विशेष दर्जे की मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं