राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
पटना:
किसी ने कभी नहीं सोचा होगा कि बिहार के राजनेता ट्विटर के माध्यम से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का इस कदर सिलसिला चलाएंगे. सुबह-सुबह मुख्मंत्री नीतीश कुमार अपनी एक वाक्य के ट्वीट से लालू यादव और उनके परिवार के ऊपर हमला करते हैं. तब लालू यादव भी कहां चुप रहने वाले. शांत रहना उनकी राजनीतिक पहचान कभी नहीं रही. गुरुवार को नीतीश कुमार ने लालू यादव और उनके परिवार पर बिना नाम लिए बिना ट्वीट किया और दोपहर में लालू यादव का जवाब आ गया. ट्विटर पर मानों लालू यादव ने कविता लिख डाली.
पढ़ें: बिहार: सीएम नीतीश ने लालू यादव पर फिर बोला हमला, ट्विटर पर लिखा 'भ्रष्टाचार है शिष्टाचार'
लालू यादव के जवाब में कुछ नया नहीं था क्योंकि कमोबेश यही आरोप उन्होंने बुधवार को भी लगाया था, लेकिन इस बार नीतीश का नाम उन्होंने नहीं लिया. बल्कि अंतिम पंक्ति में लोगों से पूछा कि 'लालू पूछ रहा है उसका नाम जरा बतलाना.'
लालू के सिपहसलार का दावा हैं कि नीतीश जितना ट्वीट करेंगे उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, क्योंकि उनके पास भी नीतीश के बारे में पुख़्ता तथ्य हैं जिनके ऊपर राजनीतिक हमला किया जा सकता हैं.
VIDEO:
उन्होंने यह भी लिखा कि 'राजद पूछ रहा है बिहार के थीसिस चोर देशभक्त मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने 20 हज़ार का जुर्माना चेक में दिया, RTGS किया अथवा कैश में अदा किया?'

थेसिस की चोरी में भरा 20 हजार जुर्माना
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 30, 2017
हत्या आरोप की फाइल ताकत से दबवाना
चालीस घोटाला अपनी नाक तले करवाना
नैतिकता व फर्ज़ी छवि का ढिंढोरा पिटवाना
लालू पूछ रहा हैं उसका नाम जरा बतलाना
लालू के सिपहसलार का दावा हैं कि नीतीश जितना ट्वीट करेंगे उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, क्योंकि उनके पास भी नीतीश के बारे में पुख़्ता तथ्य हैं जिनके ऊपर राजनीतिक हमला किया जा सकता हैं.
VIDEO:
उन्होंने यह भी लिखा कि 'राजद पूछ रहा है बिहार के थीसिस चोर देशभक्त मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने 20 हज़ार का जुर्माना चेक में दिया, RTGS किया अथवा कैश में अदा किया?'
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bihar, Nitish Kumar, Lalu Prasad Yadav, Twitter