विज्ञापन

बकरीद पर कुर्बानी देते समय शख्स के सीने में अचानक जोर से उठा दर्द, फर्श पर गिरते ही थमी सांसे

बिहार के गोपालगंज में बकरीद की खुशियां मातम में बदल गईं. मीरअलीपुर गांव में बकरे की कुर्बानी के दौरान एक शख्स की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई.

बकरीद पर कुर्बानी देते समय शख्स के सीने में अचानक जोर से उठा दर्द, फर्श पर गिरते ही थमी सांसे
अस्पताल में रब्जान मियां का परिवार
NDTV

Gopalganj News: बिहार के जिले गोपालगंज में बकरीद के मौके पर घर में खुशियों का माहौल अचानक मातम में पसर गया. मामला बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली गांव का है , जहां बकरीद के मौके पर अचानक एक परिवार के शख्स की मौत ने माहौल को गमगीन कर दिया. इस हादसे से पूरे घर और मोहल्ले में कोहराम मच गया. 

बकरे की कुर्बानी की तैयारी के वक्त हुआ हादसा

दरअसल, गोपालगंज के बैकुंठपुर रब्जान मियां के घर में बकरीद के मौके पर बकरे की कुर्बानी दिए जाने की तैयारी की जा रही थी. इसके लिए उन्हें थावे के मीरअलीपुर गांव में बुलाया गया था. जहां अचानक उन्होंने जैसे ही कुर्बानी के लिए बकरे को काटने के लिए हाथ उठाया अचानक उनके सीने में दर्द उठा और वे फर्श पर गिरकर बेहोश हो गए. वहां मौजूद घर के सदस्यों ने तुरंत उन्हें गोपालगंज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार शुरुआती वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है.

कुर्बानी के लि गए थे दूसरे मोहल्ले

घटना को लेकर मृतक के बेटे सरफराज अली ने बताया कि उनके पिता की उम्र 50 साल की थी. वह वर्षों से कुर्बानी का काम करते थे, गुरुवार सुबह भी वह सामान्य तरीके से वहां पहुंचे थे. उन्हें कुर्बानी के लिए थावे के मीरअलीपुर गांव में बुलाया गया था. यहां वे कुर्बानी के बाद बकरे की सफाई करने के बाद उसकी कुर्बानी देने जा रहे थे. इसी दौरान उनके सीने में दर्द हुआ. फिर अचानक वे फर्श पर गिर पड़े. 

पर्व की खुशियां मातम में बदली

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. देखते ही देखते जिस घर में पर्व की खुशियां थी. वहां मातम पसर गया. वही ग्रामीणों ने बताया कि जहां बकरे की कुर्बानी के दौरान रब्जान मियां की मौत हुई थीं. उसी गांव में उसी स्थान पर पिछले साल भी घर की एक महिला सदस्य की मौत हो गई थीं. अब लोग दूसरे साल भी हार्ट अटैक से उसी जगह पर मौत की घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा कर रहे है.

यह भी पढ़ें; बकरीद पर मुस्लिम परिवार ने काटा बकरे की तस्वीर वाला केक, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

लेखक के बारे में
img
कौशल किशोर पाठक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bakarid 2026, Gopalganj News, Gopalganj, Bihar News, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com