विज्ञापन

बहन ने लव मैरिज कर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, नाराज भाई ने दुपट्टे से गला दबाकर की हत्या, झाड़ी में फेंका शव

 पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार मनीष ने बताया की उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दुपट्टे से गला दबाकर अपनी बहन की हत्या की थी. पुलिस घटना में शामिल उसके दोस्त की तलाश की जा रही है.

बहन ने लव मैरिज कर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, नाराज भाई ने दुपट्टे से गला दबाकर की हत्या, झाड़ी में फेंका शव
बिहार के मुजफ्फरपुर में भाई ने की बहन की हत्या
NDTV
  • मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में लव मैरिज से नाराज भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी
  • बहन ने लव मैरिज के बाद अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिससे भाई नाराज था
  • आरोपीने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुपट्टे से बहन का गला दबाकर हत्या की और शव झाड़ी में फेंका था

बिहार के मुजफ्फरपुर से हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है. एक भाई ने अपनी ही सगी बहन को मौत के घाट उतार दिया. वजह थी प्रेम विवाह. दरअसल बहन ने न सिर्फ परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की बल्कि इसका वीडियो भी साशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इस बात से भाई बहुत ज्यादा गु्स्से में था. नाराज भाई ने  अपने दोस्त के साथ मिलकर सगी बहन को मौत के घाट उतार दिया. 

भाई ने दोस्त संग मिलकर की बहन की हत्या

दिल दहलादेने वाली ये घटना मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में 7 अक्टूबर की है.  जिले के कांटी थाना क्षेत्र के सादतपुर में रेलवे गुमटी के किनारे झाड़ी से अज्ञात युवती का शव मिला था. पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के सादातपुर के रहने वाले हरेंद्र राय की बेटी रेनू के रूप में हुई. इस मामले में मृतका के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस की जांच के बाद अब पूरे मामले का खुलासा हो गया है. पुलिस ने मृतका रेनू के भाई मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. 

दुपट्टे से दबाया बहन का गला

 पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार मनीष ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. आरोपी ने बताया की उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दुपट्टे से गला दबाकर अपनी बहन की हत्या की थी. पुलिस घटना में शामिल उसके दोस्त की तलाश की जा रही है.

9 महीने पहले किया था प्रेम विवाह, वीडियो पोस्ट करने से था नाराज

पुलिस के मुताबिक, रेनू का मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि गांव के प्रिंस के साथ लव-अफेयर चल रहा था. उसने करीब 9 महीने पहले अपनी मर्जी से लव मैरिज की थी. शादी के बाद रेनू ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट किया था. इस वजह से उसका भाई मनीष बहुत नाराज था. पुलिस की जांच में प्रेम विवाह और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है.

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने क्या कहा?

मामले को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि बीते दिनों कांटी थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव मामले का खुलासा सफलतापूर्वक किया गया है. रेनू के भाई मनीष ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की और शव को झाड़ी में फेंक दिया. गिरफ्तार मनीष की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-हादसों की रात्रि: कोलकाता, ग्वालियर, नासिक से यूपी तक दुर्गा पूजा पर 6 शहरों में हादसे, 43 मौतें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Murder, Muzaffarnagar Murder, Horror Killing News, Brother Killed Sister, Love Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com