विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2017

हरकत में आई बिहार सरकार, शराब तस्करी में पकड़ी गई गाड़ियों की कर दी नीलामी

यह पहली बार है कि पटना प्रशासन ने 30 लाख 56 हजार की गाड़ियों की नीलामी की है.

हरकत में आई बिहार सरकार, शराब तस्करी में पकड़ी गई गाड़ियों की कर दी नीलामी
बिहार के सीएम नीतीश कुमार(फाइल फोटो)
  • बिहार में शराब तस्करी में पकड़ी गई गाड़ियों की नीलामी
  • हरियाणा एवं राजस्थान की भी कई गाड़ियां हैे शामिल
  • शराब बंदी को लेकर बिहार सरकार ने कई निर्देश दिए हैं
पटना: शराब बंदी के मामले में कड़ाई से नियमों का पालन हो इसके लिए बिहार सरकार ने कई निर्देश दिए है. आए दिन बिहार में शराब की खेप पकड़ी जाती है और बहुत से मामलों में पुलिस की शिथिलता के कारण तश्कर फरार होने में भी कामयाब रहते हैं. मगर सरकार और प्रशासन इस बार कमर कस चुकी है. यह पहली बार है कि पटना प्रशासन ने 30 लाख 56 हजार की गाड़ियों की नीलामी की है. यह सभी गाड़िया शराब तश्करी एवं अन्य नशीली पदार्थों की तश्करी में पकड़े गए थे. इन गाडियों में बिहार के अलावा हरियाणा एवं राजस्थान की भी कई गाड़ियां बताई जा रही हैं. 

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने दो टूक कहा- शराब पीने के इच्छुक लोग बिहार छोड़कर चले जाएं

नीलाम की गई इन गाड़ियों में हरियाणा नंबर की बड़ी कंटेनर एवं स्कॉर्पियो, राजस्थान नंबर की ट्रक एवं बिहार नंबर की कई छोटी गाड़ियां हैं. इन गाड़ियों में शराब की खेप बाहर के राज्यों से मंगाई जाती थी. तश्कर जब शराब की खेप बिहार ले आते थे, तब इन्हें एक जगह से दूसरे जगह ले जाने में छोटी गाड़ियों का भी इस्तेमाल भी करते थे. इन गाड़ियों में कई मोटरसाइकिल और टैम्पो भी नीलाम किए गए हैं.

VIDEO: बिहार में क्यों कोई पुलिसवाला थानेदार बनने को तैयार नहीं
अब तक इन मामलों में 80 हजार लोग पकड़े गए हैं. बिहार सरकार इन मामलों को लेकर बहुत से लोगों की संपत्तियां भी जब्त करने की तैयारी में है. गौरतलब है कि अन्य राज्यों के प्रतिनिधिमंडल शराबबंदी कानून की खूबियों को सीखने बिहार आता रहता है. बावजूद इसके बिहार में चोरी छिपे अभी भी शराब का कारोबार जारी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Auctions Of Carts, Bihar Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com