विज्ञापन

अररिया में पटाखा बनाने के दौरान धमाका, मकान के उड़े परखच्चे; मानव अवशेष मिलने से मचा हड़कंप

अररिया के भरगामा स्थित मुस्लिम टोला में हुए भीषण विस्फोट में एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. प्रारंभिक आशंका पटाखा निर्माण के दौरान हादसे की है. मौके से मानव अवशेष मिलने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है.

अररिया में पटाखा बनाने के दौरान धमाका, मकान के उड़े परखच्चे; मानव अवशेष मिलने से मचा हड़कंप
अररिया के भरगामा में पटाखा बनाते समय धमाका, मकान तबाह
अल्टर्ड बाय NDTV
  • अररिया भरगामा मुस्लिम टोला में पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट
  • भरगामा ब्लास्ट के बाद गांव में सन्नाटा, आसपास के लोग भाग गए
  • मानव अवशेष मिलने से बढ़ी सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
अररिया:

बिहार के अररिया जिले के भरगामा प्रखंड स्थित मुस्लिम टोला में शुक्रवार शाम हुए भीषण विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई. विस्फोट में एक पक्का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान में कथित तौर पर पटाखा निर्माण का काम चल रहा था और इसी दौरान धमाका हुआ. शुरुआत में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई गई थी, जबकि बाद में घटनास्थल से मानव अवशेष मिलने की सूचना सामने आई. सूचना मिलते ही एसपी जितेंद्र कुमार और डीएसपी मौके पर पहुंचे. पुलिस अब विस्फोट के कारण, मौजूद लोगों की संख्या और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

पटाखा निर्माण के दौरान विस्फोट की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार मो. अख्तर द्वारा आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाले पटाखों के निर्माण का काम किए जाने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम कुछ मजदूर मकान में पटाखा निर्माण के काम में लगे थे. इसी दौरान आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को एक बोरे से दूसरे बोरे में डालने के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया. विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान के परखच्चे उड़ गए.

मजदूरों के प्रभावित होने की भी खबर

घटना में मो. अख्तर की पत्नी बच्चे समेत पटाखा निर्माण में लगे थे. इस घटना में मजदूरों के भी प्रभावित होने की जानकारी मिली है. घटना के तत्काल बाद मौके पर मौजूद लोग वहां से निकल गए. NDTV को प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद से मकान से जुड़े लोग भी सामने नहीं आए हैं. महज़ दस क़दम पे मस्ज़िद है जो वह भी बंद दिखी.

घटनास्थल पर यह जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोट के समय मकान में कितने लोग मौजूद थे और घटना में कौन-कौन प्रभावित हुआ है.

ग्रामीण भी कैमरे के सामने मामले को लेकर स्पष्ट जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं. ऐसे में घटना में प्रभावित लोगों की वास्तविक संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है.

अररिया पुलिस की ओर से जारी की गई जानकारी

अररिया पुलिस की ओर से जारी की गई जानकारी

एसपी और डीएसपी भी पहुंचे घटनास्थल

घटना और घटनास्थल से बच्चे के अवशेष मिलने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. सूचना मिलते ही एसपी जितेंद्र कुमार और डीएसपी फारबिसगंज भी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त मकान और आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया तथा घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोट किस कारण से हुआ और घटनास्थल पर किस प्रकार की सामग्री मौजूद थी. हालांकि जैसे ही हमारी टीम गांव पहुंची तो वहां बारूद जैसी गंध आ रही थी. पदाधिकारी पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे थे.

पुलिस टीम ने मकान के क्षतिग्रस्त हिस्से और आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया था घटना की जांच और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई को और गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है. पटाखा या सिलेंडर, जांच के बाद स्पष्ट होगा  घटनास्थल से मिले अवशेषों, क्षतिग्रस्त मकान और वहां मौजूद सामग्री की जांच के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारण और घटना में प्रभावित लोगों की संख्या स्पष्ट हो सकेगा.

यह भी पढ़ें : अहमदाबाद स्थित पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 की मौत, 9 घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Araria, Firecracker Accident, Illegal Firecracker Factory, Human Remains Found, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com