विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2018

बिहार: आसमानी बिजली और आंधी-तूफान ने ली 11 की जान, दो बच्चियों की भी मौत

बिहार के कई इलाकों में बिजली गिने और तेज तूफान की वजह से रविवार को 2 बच्चे सहित 11 लोगों की मौत हो गई.

बिहार: आसमानी बिजली और आंधी-तूफान ने ली 11 की जान, दो बच्चियों की भी मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • बिहार में आंधी-तूफान का कहर.
  • आसमानी बिजली गिरने से मौत.
  • दो नाबालिग लड़कियों की भी मौत.
पटना: बिहार के कई इलाकों में बिजली गिने और तेज तूफान की वजह से रविवार को 2 बच्चे सहित 11 लोगों की मौत हो गई. वहीं सात लोग घायल बताए जा रहे हैं. मधुबनी में रविवार को आसमान से बिजली से 10 साल की लड़की की भी मौत हो गई. वहीं दरभंगा में भी अन्य 10 साल की लड़की बिजली गिरने से मौत हो गई. 

झंझारपुर थाने के प्रभारी प्रेमलाल पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र के दीप गांव में दो लोग, समीप के हरभंगा गांव में दस साल की एक लड़की की बिजली गिरने से मौत हो गई.

रवांडा में आकाशीय बिजली गिरने से 16 की मौत, कई घायल

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार बाबूबरही थानाक्षेत्र के सतघारा गांव में 45 साल का एक व्यक्ति बिजली गिरने से चल बसा. भेजा थाने के प्रभारी अंगेश कुमार के अनुसार कमालपुर गांव में दस साल की एक लड़की आसमान से बिजली गिरने से मर गई.

बिहार के मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने बिजली गिरने से राज्य में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया और ऐसे लोगों के परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने का निर्देश जारी किया. 


VIDEO: बिहार में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत (मई 2017)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thunderstorm In Bihar, Lightning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com