विज्ञापन

गंगापुर स‍िटी: खाटूश्‍याम में चल रही थी मंगला आरती, तभी मंद‍िर पर आसमान से गिरी ब‍िजली

सवाई माधोपुर के गंगापुर स‍िटी में भी खाटूश्‍यामजी का मंद‍िर है, जहां पर काफी श्रद्धालु दर्शन के ल‍िए जाते हैं. 

गंगापुर स‍िटी: खाटूश्‍याम में चल रही थी मंगला आरती, तभी मंद‍िर पर आसमान से गिरी ब‍िजली
गंगापुर सिटी में बने खाटूश्याम मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली.
NDTV Reporter

सवाई माधोपुर में मौसम विभाग ने बार‍िश का ऑरेंज अलर्ट जारी क‍िया है. रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है. बारिश के बीच जिले के गंगापुरसिटी स्थित प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया. गुंबद पर लगे टाइल्‍स जमीन पर ग‍िर गए. बड़ा हादसा होते-होते टल गया.  क्योंकि जब बिजली गिरी तो मंगला आरती हो रही थी. काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.   

दो दिन से लगातार बारिश 

गंगापुर सिटी और आसपास के क्षेत्र में पिछले 2 दिन से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है . लगातार बारिश के चलते आज गंगापुर सिटी में अलसुबह बड़ी घटना घटित हुई . शहर के प्रसिद्ध खाटू श्याम  मंदिर में मंगला आरती के समय घटित हुई . जिस वक्त आकाशीय बिजली गिरी, उस वक्त मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. 

मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त 

अचानक तेज आवाज के साथ मंदिर के गुंबद पर आकाशीय बिजली गिरने से मन्दिर में मौजूद श्रद्धालु सहम गए.  बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें दरारें आ गईं. हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया.  

मंगला आरती के दौरान हादसा 

घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन गनीमत ये रही कि आकाशीय बिजली गिरने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई. हालांकि मंदिर के गुंबद को नुकसान जरूर पहुंचा है, जिसे लेकर मंदिर की चिंता बढ़ गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, गंगापुरसिटी के कुशालगढ़ इलाके में स्थित खाटूश्याम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मंगला आरती के दौरान हुई इस घटना ने श्रद्धालुओं को दहला दिया. 

यह भी पढ़ें: 'वोट नहीं दिया तो थानों के चक्कर लगाने पड़ेंगे' जूली का भाजपा पर आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawai Madhohpur, Gangapur City, Khatushyam, Sky Lightning, Temple News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com