BWF World Championships India Full Schedule Day 2: नई दिल्ली में सोमवार को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड में भारत के आयुष शेट्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए चीन के मौजूदा चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी शी युकी को 21-14, 13-21, 21-19 से हरा दिया. वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना पहला मैच खेल रहे 21 साल के आयुष ने नेट पर आक्रामक खेल दिखाते हुए पहला गेम जीता, जिसके बाद शी ने मुकाबला बराबरी पर ला दिया. अब आज एक बार फिर कुल 6 मुकाबले भारतीय टीम को होंगे जिसमे लक्ष्य सेन, गायत्री गोपीचंद और रुत्विका गड्डे जैसे नाम शामिल हैं.
मेजबान देश भारत के लिए पहला दिन बेहतरीन रहा. इसमें 21 साल के आयुष शेट्टी ने चीन के टॉप सीड और मौजूदा चैंपियन शी यू क्यूई को हराकर बड़ा उलटफेर किया. पीवी सिंधु ने भी सीधे गेम में आसान जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, जबकि तीन भारतीय डबल्स जोड़ियां राउंड ऑफ़ 32 में पहुंच गईं.
BWF Badminton World Championships 2026: Day 2 (18 अगस्त) - भारत का शेड्यूल
• 10:40 AM - रोहन कपूर/रुत्विका गड्डे vs जोनाथन लाई/क्रिस्टल लाई (कनाडा), मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 64, कोर्ट 1.
• 12:20 PM - उन्नति हूडा vs थेट हतार थुजार (म्यांमार), महिला एकल राउंड ऑफ 64, कोर्ट 1.
• 1:20 PM - आशीथ सूर्या/अमृथा प्रमुथेश vs एमरे सोनमेज/यासेमेन बेक्टास (तुर्की), मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 64, कोर्ट 3.
• 4:30 PM - काविप्रिया सेल्वम/सिमरन सिंघी vs गैब्रिएला और स्टेफानी स्टोएवा (बुल्गारिया), महिला युगल राउंड ऑफ 32, कोर्ट 2.
• 5:20 PM - ट्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद vs लॉरेन लैम/एलिसन ली (अमेरिका), महिला युगल राउंड ऑफ 32, कोर्ट 1.
• 6:10 PM - लक्ष्य सेन vs कॉलिन्स वेलेंटाइन फिलिमोन (ऑस्ट्रिया), पुरुष एकल राउंड ऑफ 64, कोर्ट 1.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं