विज्ञापन

सनरूफ, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम.. 13 लाख वाली SUV 2.7 लाख हो गई सस्ती, दिवाली में तगड़ी छूट

Volkswagen Taigun Diwali Discount: इस दिवाली नई SUV खरीदने का मन है? जर्मन कार कंपनी Volkswagen अपनी पॉपुलर मिडसाइज SUV Taigun पर 2.7 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दे रही है.

सनरूफ, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम.. 13 लाख वाली SUV 2.7 लाख हो गई सस्ती, दिवाली में तगड़ी छूट
Volkswagen Taigun पर बंपर छूट
Volkswagen

अगर आप इस दिवाली अपने घर एक नई और दमदार SUV लाने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन बजट आड़े आ रहा है, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दिवाली के त्योहार में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे में कार कंपनियां सीजन के अपने सबसे बड़े डिस्काउंट ऑफर्स पेश कर रही हैं. अब बेहद पॉपुलर जर्मन SUV पर इस समय 2.7 लाख रुपये तक की भारी-भरकम छूट मिल रही है. हम बात कर रहे हैं Volkswagen Taigun की, जिस पर कंपनी इस फेस्टिव सीजन में शानदार बेनिफिट्स दे रही है.

आपको बता दें कि Volkswagen इस दिवाली अपनी Taigun पर अधिकतम 2.7 लाख रुपये तक के फायदे ऑफर कर रही है. ये सबसे बड़ा डिस्काउंट पिछले साल के (MY2025) स्टॉक के Topline MT (मैनुअल) वेरिएंट पर दिया जा रहा है. इस डिस्काउंट में 2 लाख रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है. इसके अलावा, आर्म्ड फोर्सेज और एलिजिबिल कॉर्पोरेट कर्मचारियों जैसी चुनिंदा कैटेगिरी के ग्राहकों को 40 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट भी मिल रहा है.

इन सभी को मिलाकर टोटल बचत 2.7 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. वहीं अगर आपके पास पहले से ही कोई Volkswagen कार है, तो आप कॉर्पोरेट बेनिफिट की जगह 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस ले सकते हैं, हालांकि इन दोनों में से किसी एक ही ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है.

Taigun के दूसरे वेरिएंट्स पर भी मिल रही भारी छूट

केवल एक वेरिएंट ही नहीं, बल्कि इस SUV के दूसरे वेरिएंट्स पर भी काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है. इसके GT Plus Chrome DSG वेरिएंट पर 1.97 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि Topline AT (ऑटोमैटिक) वेरिएंट पर 1.5 लाख रुपये (लॉयल्टी बोनस के साथ 1.7 लाख रुपये) की छूट मिल रही है. वहीं इसके शुरुआती Comfortline वेरिएंट पर 80,900 रुपये का फायदा मिल रहा है.

इसके निचले Highline वेरिएंट्स पर डिस्काउंट थोड़ा कम है, जबकि इस साल के नए (MY2026) स्टॉक पर 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. बिना किसी डिस्काउंट के अभी Volkswagen Taigun की ऑन-रोड कीमत (मुंबई) 13.02 लाख रुपये से 23.03 लाख रुपये के बीच है.

Volkswagen Taigun के फीचर्स और इंजन

Taigun जर्मन कंपनी Volkswagen की एक बेहद पॉपुलर मिडसाइज SUV है, जो Skoda Kushaq के प्लेटफॉर्म पर ही बनी है. इसका नया फेसलिफ्ट मॉडल इसी साल अप्रैल 2026 में लॉन्च हुआ था. इस अपडेट के बाद अब कार में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करता है. इसके दूसरे मेन फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेशन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग पैड, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 6-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम शामिल है. हालांकि, इस कार में अभी भी ADAS की कमी खलती है.

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इस SUV में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन के ऑप्शन्स मिलते हैं. इसमें पहला 1.0-लीटर का TSI इंजन है जो 113 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, और अब ये 6-स्पीड मैनुअल के साथ नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. वहीं इसके GT वेरिएंट्स में ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर का TSI इंजन मिलता है जो 148 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है. ये इंजन 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स से जुड़ा है और अब इसमें बेहतर ब्रेकिंग के लिए रियर डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं.

नोट- यहां आपको ध्यान रखना होगा कि डिस्काउंट की असल रकम डीलरशिप, कार के स्टॉक, मैन्युफैक्चरिंग ईयर और आपकी एलिजिबिलिटी के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. इसलिए अगर आप नई Taigun खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सटीक डिस्काउंट जानने के लिए अपने नजदीकी Volkswagen शोरूम पर जरूर संपर्क करें.

यह भी पढ़ें | Tata की कारों पर बड़ा खतरा! सरकारी एजेंसी का अलर्ट, फटाफट कर लें ये काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Volkswagen Taigun, SUV, Car, Volkswagen Taigun Facelift
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com