विज्ञापन

CID के 'दरवाजा तोड़ने वाले दया' ने 17 साल से नहीं बेची अपनी Fortuner! वीडियो में बताया आखिर क्यों है इतना प्यार?

टीवी शो CID के मशहूर एक्टर दयानंद शेट्टी (दया) ने अपनी 17 साल पुरानी Toyota Fortuner को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जानिए क्यों वो कई नई कारें बेचने के बाद भी इस गाड़ी को खुद से दूर नहीं कर पा रहे हैं.

CID के 'दरवाजा तोड़ने वाले दया' ने 17 साल से नहीं बेची अपनी Fortuner! वीडियो में बताया आखिर क्यों है इतना प्यार?
17 साल पुरानी टोयोटा फॉर्च्यूनर और CID के दया का अटूट रिश्ता!

TV के सबसे पॉपुलर शो 'CID' में अपनी ताकत से बड़े से बड़ा दरवाजा तोड़ने वाले दया यानी दयानंद शेट्टी को कौन नहीं जानता?  हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी 17 साल पुरानी टोयोटा फॉर्च्यूनर का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने दिल छू लेने वाला खुलासा किया है कि आखिर क्यों वो इस पुरानी गाड़ी को अपनी जान से ज्यादा प्यार करते हैं और इसे कभी बेचना नहीं चाहते.

साल 2010 में खरीदी थी यह गाड़ी

दयानंद शेट्टी ने बताया कि उन्होंने यह टोयोटा फॉर्च्यूनर साल 2010 में खरीदी थी. उस समय यह गाड़ी भारतीय बाजार में नई-नई आई थी और इसका जबरदस्त क्रेज था. फॉर्च्यूनर खरीदने से पहले दया टोयोटा की ही इनोवा इस्तेमाल करते थे, जो एक बेहतरीन और भरोसेमंद गाड़ी थी. लेकिन जब उन्होंने अपनी लाइफ में अपग्रेड करने का सोचा, तो उन्होंने फॉर्च्यूनर को चुना. उनका यह फैसला इतना सही साबित हुआ कि आज 17 साल बाद भी यह गाड़ी उनके पास शान से खड़ी है.

Tata कार खरीदने का इससे सुनहरा मौका नहीं! Nexon, Punch और Curvv EV पर 3.35 लाख तक की छूट

कई गाड़ियां आईं और गईं, पर यह नहीं बदली

दया ने वीडियो में एक बहुत ही दिलचस्प बात शेयर की. उन्होंने बताया कि पिछले 17 सालों में उन्होंने कई दूसरी कारें खरीदीं. उन सभी गाड़ियों को उन्होंने 5 से 6 साल इस्तेमाल किया और फिर बेच दिया. उन्होंने कई बार इस फॉर्च्यूनर को भी बेचने का मन बनाया था. उन्होंने सोचा था कि इसे 5 साल, 10 साल या 15 साल बाद बेच देंगे. लेकिन जब भी बेचने का वक्त आता, उनका दिल गवाही नहीं देता था. नतीजा यह हुआ कि बाकी कारें गैरेज से चली गईं, लेकिन फॉर्च्यूनर टस से मस नहीं हुई.

लंबी दूरी के सफर की सच्ची साथी

इस गाड़ी से दया के इतने गहरे लगाव की सबसे बड़ी वजह है इसका भरोसा और ड्राइविंग एक्सपीरियंस. दया अक्सर मुंबई से गोवा, बेंगलुरु, गुजरात और केरल जैसे लंबे रास्तों पर खुद ड्राइव करके जाते हैं. इतने सालों में और लाखों किलोमीटर चलने के बाद भी इस गाड़ी ने कभी दया को धोखा नहीं दिया. इसका आराम, सड़क पर इसकी दमदार मौजूदगी और कभी न खराब होने वाला इंजन दया के दिल में बस चुका है.

17 साल बाद भी दिखता है नया जैसा लुक

वीडियो में दया ने अपनी गाड़ी का एक्सटीरियर भी दिखाया. इतने साल पुरानी होने के बाद भी गाड़ी की कंडीशन देखकर कोई नहीं कह सकता कि यह दो दशक पुरानी होने वाली है. देखने से पता चलता है कि यह 'टाइप 2' फॉर्च्यूनर है, जिसका मतलब है कि दया ने समय के साथ इसे मॉडिफाई कराया है और इसका बहुत अच्छे से ख्याल रखा है. गाड़ी का मस्कुलर लुक आज की नई कारों को भी कड़ी टक्कर देता है.

याद बनकर हमेशा रहेगी पास

वीडियो के आखिर में दया ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब वो इस गाड़ी को शायद कभी नहीं बेचेंगे. अगर यह चलने लायक नहीं भी रही, तो वो इसे एक यादगार या निशानी के तौर पर अपने पास संभाल कर रखेंगे. 

आपको बता दें कि भारत में टोयोटा फॉर्च्यूनर अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है. इसकी शुरुआती कीमत ₹34.76 लाख है और यह पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में आती है. दया की कहानी यह साबित करती है कि फॉर्च्यूनर सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि एक इमोशन है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toyota Fortuner, Dayanand Shetty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com