Kea Bird Damaging Cars: आपने आज तक कई पक्षियों के बारे में सुना होगा. कुछ इंसानों से जल्दी फ्रेंडली हो जाते हैं, तो कुछ उनकी आवाज या मौजूदगी से ही चिड़चिड़ा जाते हैं और हमलावर हो जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे गाड़ियों से नफरत है, वो भी ऐसी-वैसी नफरत नहीं, बल्कि उसकी हालत खराब करने तक की. दरअसल, न्यूजीलैंड की केआ (Kea) चिड़िया इन्हीं में से एक है. तोते जैसी दिखने वाली ये चिड़िया दुनिया के सबसे बुद्धिमान पक्षियों में शुमार है, लेकिन बस इसकी एक शरारत ऐसी है, जो लोगों को कई बार महंगी पड़ जाती है.
ये भी पढ़ें:-वो जादूगर जिसने पलक झपकते ही गायब कर दिए हजारों लोग! 1 से 10 तक की गिनती पूरी होते ही खाली हो गया हॉल
गाड़ी से आखिर इतनी नफरत क्यों (Why does it hate cars)
पहाड़ों पर अक्सर लोग जब अपनी गाड़ी से घूमने जाते हैं, तो इस बात से बेफिक्र होते हैं कि, वापस आते वक्त उनकी गाड़ी के साथ कुछ बुरा हुआ होगा, लेकिन अगर आप न्यूजीलैंड के आल्पाइन इलाकों में हैं, तो संभल जाइए. यहां कि ये शरारती चिड़ियाएं पार्किंग में खड़ी कारों को देखते ही उन पर अपनी चोंच से हमला बोल देती है. ये सिर्फ चोंच से हमला ही नहीं करती, बल्कि कार पर लगे रबर विंडो सील, वाइपर, एंटीना, हेडलाइट रबर, यहां तक कि टायर को भी खींच खींचकर बाहर निकाल देती है. यही वजह है कि, लोग इन्हें कारों का बड़ा दुश्मन मानते हैं.
ये भी पढ़ें:-भारत का ऐसा सबसे अनोखा इलेक्शन बूथ, जहां सिर्फ 1 वोटर आता है और हो जाता है 100 परसेंट मतदान!
क्यों करती है ऐसा? (New Zealand wildlife)
जानकारों के मुताबिक, ये किसी भी नहीं चीज को खेल खेल में तोड़कर देखती हैं कि उसके अंदर आखिर है क्या. न्यूजीलैंड के आल्पाइन क्षेत्रों में इनका आना-जाना ज्यादा रहता है. वहां टूरिस्ट ज्यादा आते हैं. ऐसे में जब भी किसी चमचमाती कार पर इस पक्षी की नजर पड़ जाए, तो वह सीधे कारों के पास आकर 'इंस्पेक्शन' करने लगती हैं. माना जाता है कि, यह व्यवहार इसके survival skill का हिस्सा भी है. जैसे जंगल में खाने को ढूंढने जैसा.
केआ के बारे में रोचक तथ्य (Smartest Parrot World)
- ये पहाड़ी क्षेत्र में रहना वाला पक्षी है.
- केआ को काफी तेज दिमाग वाला पक्षी माना जाता है
- ये पक्षी 50 सालों तक जीवित रह सकते हैं ऐसा कहा जाता है.
- तेज आवाज करने वाले ये पक्षी अलग-अलग तरह के होते हैं.
इस पक्षी को लेकर कानूनी चेतावनी (Stay away from legal trouble)
न्यूजीलैंड सरकार केआ को पूरी तरह संरक्षित मानती हैं, क्योंकि ये एक लुप्तप्राय (endangered) प्रजाति है. अगर इसे किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाया गया तो भारी जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है. यही वजह है कि, पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि गाड़ियों को सुरक्षित जगह पर पार्क करें और जितना हो सके केआ से दूरी बनाएं, उन्हें दूर से ही देखें. केआ को स्थानीय लोग 'क्लाउन ऑफ द माउंटेंस' कहते हैं, क्योंकि ये स्वभाव से काफी चंचल और शरारती होती हैं, लेकिन कई बार ये पर्यटकों के लिए मसीबत भी बन जाती हैं. केआ न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड में ज्यादा पाई जाती हैं.
ये भी पढ़ें:-ये है दुनिया का सबसे क्यूट जीव, मासूमियत देख हो जाएंगे लट्टू, लेकिन जरा सा शोर सुनते ही कर लेते हैं 'सुसाइड'!
ये भी पढ़ें:-VIDEO: इन अंडों को खाना हर किसी के बस की बात नहीं...आती है तेज बदबू, खाते ही 7 साल बढ़ जाती है उम्र!
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं