विज्ञापन

नई Punch EV Facelift ने क्रैश टेस्ट में उड़ाए सबके होश! बच्चों और बड़ों दोनों के लिए सुपरहिट

2026 Tata Punch EV Facelift ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है.

नई Punch EV Facelift ने क्रैश टेस्ट में उड़ाए सबके होश! बच्चों और बड़ों दोनों के लिए सुपरहिट
Photo Credit: X

टाटा मोटर्स ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सुरक्षा के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है. 2026 Tata Punch EV Facelift ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में फिर से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर ली है. इस टेस्ट रिपोर्ट के सामने आने के बाद यह बात साफ हो गई है कि यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सबसे सुरक्षित गाड़ियों में से एक है. आइए जानते हैं Punch EV Facelift के क्रैश टेस्ट स्कोर और इसके सेफ्टी फीचर्स की पूरी डिटेल.

एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में मिला शानदार स्कोर

भारत एनकैप के क्रैश टेस्ट में टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (बड़ों की सुरक्षा) में 32 में से 31.09 अंक हासिल किए हैं. वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (बच्चों की सुरक्षा) में इस कार ने 49 में से 45 का बेहतरीन स्कोर बनाया है. सबसे खास बात यह है कि 5-स्टार की यह सुरक्षा रेटिंग इस कार के किसी एक वेरिएंट के लिए नहीं, बल्कि इसके सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है.

Mini Cooper ने लॉन्च की नई स्टार्डस्ट एडिशन! 18 सेकेंड में बदल जाती है यह लग्जरी कार, जानें कीमत

क्रैश टेस्ट में कैसा रहा प्रदर्शन?

फ्रंटल ऑफसेट डीफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में पंच ईवी को 16 में से 15.28 अंक मिले. साइड डीफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से 15.80 अंक मिले हैं. इसके अलावा कार ने साइड पोल इंपैक्ट टेस्ट को भी सफलता के साथ पास किया. बच्चों की सुरक्षा के मामले में कार ने डायनेमिक टेस्ट में 24 में से पूरे 24 अंक हासिल किए, जो यह दिखाता है कि बच्चों के लिए यह कार पूरी तरह सुरक्षित है.

बेस मॉडल से ही मिलेंगे सभी सेफ्टी फीचर्स

टाटा मोटर्स की सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी ने सेफ्टी को किसी महंगे वेरिएंट तक सीमित नहीं रखा है. Punch EV Facelift के सबसे शुरुआती बेस मॉडल से ही इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, साइड हेड कर्टेन एयरबैग्स, पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन और सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं. पीछे की सीटों पर चाइल्ड सीट लगाने के लिए ISOFIX एंकर भी मिलते हैं.

पिछले क्रैश टेस्ट से तुलना

आपको बता दें कि यह दूसरी बार है जब Punch EV का भारत एनकैप क्रैश टेस्ट किया गया है. 2024 में टेस्ट किए गए प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तुलना में एडल्ट सेफ्टी स्कोर 31.46 से मामूली रूप से घटकर 31.09 हो गया है. हालांकि, बच्चों की सुरक्षा का स्कोर 45 अंक पर ही बरकरार है. ओवरऑल रेटिंग 5-स्टार ही बनी हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata Punch EV Facelift
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com