विज्ञापन

बस चंद दिन और... 20 फरवरी को आ रही टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट, कीमत, फीचर्स, परफॉरमेंस, सब जानकारी यहां

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स बड़े अपग्रेड के साथ टाटा पंच EV फेसलिफ्ट लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें डिजाइन और लेवल 2 ADAS शामिल हैं. भारत की पॉपुलर इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV के नए फीचर्स, रेंज और कीमत के बारे में जानिए.

बस चंद दिन और... 20 फरवरी को आ रही टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट, कीमत, फीचर्स, परफॉरमेंस, सब जानकारी यहां

Tata Punch EV Facelift 2026: बस 5 दिन और... आ रही है फेसलिफ्ट टाटा पंच ईवी. जब से टाटा मोटर्स ने इस गाड़ी से पर्दा हटाया है, तभी से ग्राहकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टाटा मोटर्स का दबदबा किसी से छिपा नहीं है, खासकर जब बात इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हो. ऐसे में सभी यही बोल रहे हैं कि टाटा पंच ईवी अब एक नए और पहले से कहीं ज्यादा धमाकेदार लुक में वापसी करने के लिए तैयार है.

सोशल मीडिया और सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान नजर आई इस कार की तस्वीरों ने खलबली मचा दी है. आने वाली 20 फरवरी को कंपनी इसे ऑफिशियली लॉन्च करने जा रही है. आइए जानते हैं वो 4 बड़े बदलाव जो इस एसयूवी को प्रीमियम कारों की लिस्ट में खड़ा कर देंगे.

लेवल 2 ADAS

सबसे बड़ा अपडेट है लेवल-2 ADAS. इसलिए क्योंकि यह अब तक फीचर महंगी और बड़ी गाड़ियों में मिलता था, लेकिन खबर तो यह है कि टाटा इसे पंच ईवी फेसलिफ्ट में देने जा रही है. साथ ही इसमें लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

Tata Punch EV Facelift 2026

Tata Punch EV Facelift 2026

केबिन में क्या दिखेगा नया?

गाड़ी के अंदर घुसते ही आपको प्रीमियमनेस फील होगा, जिसकी हमें पूरी उम्मीद है. साथ ही लीक के अनुसार टाटा इसमें 12.3-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देने वाली है. इसके अलावा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें इसे गर्मी के मौसम में और भी मजेदार बनाएंगे.

लुक और डिजाइन पर क्या हुआ काम?

डिजाइन के लिए फेसलिफ्ट मॉडल में नई एलईडी डीआरएल और री-डिजाइन बंपर देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसे लाल रंग में स्पॉट किया गया, जो इसे पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न लुक देता है.

दमदार रेंज और परफॉरमेंस

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट में अभी के जैसे 25 kWh और 35 kWh के बैटरी पैक ही दिए जा सकते हैं. जो सिंगल चार्ज पर करबी 365 से 421 किमी तक की रेंज देगी. परफॉरमेंस के लिए इसमें मोटर 120 bhp की पावर और 190 Nm का टॉर्क की हो सकती है, जिससे यह ट्रैफिक और हाईवे दोनों पर सरपट दौड़ेगी.

बड़ा सवाल, कीमत क्या होगी?

अभी पुरानी टाटा पंच ईवी की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है. नए अपडेट्स और ADAS जैसे फीचर्स के जुड़ने के बाद, फेसलिफ्ट मॉडल की शुरुआती कीमत 10 से 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata Punch EV Facelift, Tata Punch EV Facelift Features, Tata Punch EV Facelift Launch, Tata Punch EV Facelift Unveiled, Tata Punch EV 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com