विज्ञापन

Mini Cooper ने लॉन्च की नई स्टार्डस्ट एडिशन! 18 सेकेंड में बदल जाती है यह लग्जरी कार, जानें कीमत

Mini ने भारत में अपनी लग्जरी कार Cooper Convertible Stardust Edition को 62.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च कर दिया है.

Mini Cooper ने लॉन्च की नई स्टार्डस्ट एडिशन! 18 सेकेंड में बदल जाती है यह लग्जरी कार, जानें कीमत
Mini Cooper

Mini ने भारत में अपनी Cooper Convertible Stardust Edition को लॉन्च कर दिया है. 62.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश की गई यह कार स्टाइल और परफॉर्मेंस का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. इस स्पेशल एडिशन को भारत में CBU यानी पूरी तरह से बन-बनाई कार के रूप में लाया गया है. आइए जानते हैं इस नई और अनोखी कार में क्या कुछ खास दिया गया है.

नया कलर ऑप्शन और डिजाइन

Mini Cooper Convertible Stardust Edition को 'स्पार्कलिंग कॉपर ग्रे' मैटेलिक कलर दिया गया है, जो वाइब्रेंट सिल्वर मिरर कैप्स के साथ काफी शानदार लगता है. इसके अलावा कार में 18-इंच के JCW रैली स्पोक अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जो इसे एक स्पोर्टी और एग्रेसिव लुक देते हैं.

18 सेकेंड में गायब हो जाती है छत

इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी इलेक्ट्रिकली फोल्डिंग सॉफ्ट-टॉप रूफ है. यह रूफ सिर्फ 18 सेकेंड में पूरी तरह खुल जाती है और 15 सेकेंड में बंद हो जाती है. इसे 30 किमी/घंटा की स्पीड तक भी ऑपरेट किया जा सकता है. इसके अलावा अगर आप पूरी छत नहीं खोलना चाहते, तो इसमें 40 सेमी का सनरूफ मोड भी दिया गया है.

Toyota Hilux Facelift भारत में लॉन्च! 12.3 इंच स्क्रीन और 360 कैमरा के साथ फीचर्स की हुई बारिश

प्रीमियम केबिन और हाई-टेक फीचर्स

इसमें MINI का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पर चलने वाला एक गोल आकार का हाई-रिज़ॉल्यूशन OLED डिस्प्ले दिया गया है. केबिन में सिंथेटिक लेदर (Vescin) से बनी स्पोर्ट्स सीट्स, हेड-अप डिस्प्ले (HUD) और प्रीमियम म्यूजिक का मजा लेने के लिए Harman Kardon का सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है.

पावरफुल इंजन और जबरदस्त स्पीड

पावर की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर TwinPower Turbo पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204 hp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन को 7-स्पीड डबल-क्लच स्टेप्ट्रॉनिक स्पोर्ट्स ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है. Mini का दावा है कि यह कार सिर्फ 6.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 240 किमी/घंटा है.

बुकिंग और बूट स्पेस

रूफ डाउन होने पर इसमें 160 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो रूफ बंद होने पर बढ़कर 215 लीटर हो जाता है. अगर आप इस स्टार्डस्ट एडिशन को खरीदना चाहते हैं, तो इसकी बुकिंग मिनी इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते हैं. इसकी डिलीवरी भी शुरू की जा चुकी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mini Cooper Convertible Stardust
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com